Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

होशियारपुर प्रेस क्लब का हुआ उदघाटन, मिला लाखों का चंदा

होशियारपुर, 18 फरवरी। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इसके मान-सम्मान में किसी भी तरह की अनदेखी नहीं होनी चाहिए है। यह विचार जिला परिषद होशियारपुर के चेयरमैन सर्बजोत सिंह साबी ने आज यहां चंडीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिला होशियारपुर इकाई द्वारा स्थापित होशियारपुर प्रेस क्लब के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है जब प्रेस की आजादी पर किसी भी तरह की कोई रुकावट खड़ी न की जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रेस का रोल अहम है। साबी ने कहा कि पत्रकारों को भी चाहिए है कि खबर को सनसनीखेज़ बनाने के लिए किसी भी पक्ष की अनदेखी ना की जाए तथा न ही जरुरी मुद्दों को, अपने हितों से ऊपर उठकर, समाज के सामने लाने में पीछे न हटें।

इस अवसर पर जतिन्द्र सिंह लाली बाजवा, पूर्व चेयरमैन जैन कं. लि. पंजाब, ने कहा कि प्रेस को बिना भेदभाव के काम करना चाहिए है। उन्होंने अपनी तरफ से क्लब को 51 हजार रुपए देने का एलान किया। इस अवसर पर सतविंदर पाल सिंह, चेयरमैन केंद्रीय सहकारी बैंक, ने होशियारपुर प्रेस क्लब स्थापित होने पर पत्रकारों को बधाई देते हुए क्लब को 51 हजार रुपए देने का वायदा किया। इसी तरह कर्मजीत सिंह बबलू, चेयरमैन मिल्क प्लांट होशियारपुर, ने कहा कि पत्रकारों को बिना भेदभाव के निरपेक्ष होकर पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। इस अवसर पर उन्होंने बीबी महिन्द्र कौर जोश मुख्य संसदीय सचिव पंजाब द्वारा 2 लाख रुपए तथा अपनी तरफ से 51 हजार रुपए देने का एलान किया। इस अवसर पर अवतार सिंह जौहल ने प्रैस क्लब की स्थापना पर बधाई देते क्लब को 21 हजार रुपए देने का एलान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रविन्द्र सिंह ठंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ अकाली दल ने कहा कि होशियारपुर प्रेस क्लब बनने से यहां के पत्रकारों को एक अच्छा पलेटफार्म मिलेगा। आम लोगों को भी अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठंडल द्वारा क्लब को 2 लाख रुपए देने का एलान किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेम्बर एडवोकेट नवीन जैरथ ने प्रेस के रोल की सराहना करते कहा कि प्रेस ही ऐसा माध्यम है जिस के द्वारा लोगों को सही जानकारी मिल सकती है। इस अवसार पर जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता द्वारा क्लब को 21 हजार रुपए देने का एलान किया गया। इस अवसर पर होशियारपुर प्रैस क्लब द्वारा सीनीयर पत्रकार रविन्द्र सूद, मैडम हरप्रीत कौर, अश्वनी कपूर तथा अमरजीत सिंह(कंडी टाईम्स) को पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छी सेवाएं देने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर  चंडीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिलाध्यक्ष व होशियारपुर प्रैस क्लब के अध्यक्ष बलजिंदरपाल सिंह ने विभिन्न राजनीतिक पार्टीयों से आए प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नरेन्द्र मोहन शर्मा, राजेश जैन, इकबाल सिंह, अमरेन्द्र मिश्रा, सतपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, अश्वनी शर्मा, संदीप डोगरा, सुनील लाखा, हरमेल सिंह, समीर, गुरनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, शरमिंदर सिंह, प्रशोत्तम लाल, वरिन्द्र पंडित, शैलेंद्र जोशी, हरजाप सिंह, जगदीप सिंह भूंगा आदि सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

 

एक भड़ासी पत्रकार द्वारा भेजा गया ईमेल।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...