Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

IRS 2012 Q3 : दूसरे नंबर पर और मजबूत हुआ ‘हिन्दुस्तान’

देश के तेजी से बढ़ते अखबार ‘हिन्दुस्तान’ की कुल पाठक संख्या अब बढ़कर 3.90 करोड़ हो गई है। नवीनतम इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस क्यू3-2012) के मुताबिक, ‘हिन्दुस्तान’ ने देश के अग्रणी अखबारों में अपने दूसरे स्थान को और मजबूत किया है। वहीं, ‘हिन्दुस्तान’ के निकटतम प्रतिद्वंद्वी दैनिक भास्कर को इसी अवधि में पाठक संख्या के मामले में नुकसान हुआ है और इस समय इसकी पाठक संख्या 3.51 करोड़ है। सर्वे के मुताबिक ‘हिन्दुस्तान’ और दैनिक भास्कर के बीच कुल पाठक संख्या का अंतर बढ़कर 38 लाख हो गया है।

‘हिन्दुस्तान’ ने पिछले तीन साल में निरंतर पाठक संख्या में इजाफा दर्ज किया है। ‘हिन्दुस्तान’ की पाठक संख्या आईआरएस के पिछले 16 दौर में आगे बढ़ी है। पाठक संख्या में तेज वृद्धि अखबार द्वारा पिछले तीन साल में शुरू किए गए विस्तार अभियान के बूते हासिल की गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अब ‘हिन्दुस्तान’ की कुल पाठक संख्या 1.56 करोड़ तथा औसत अंक पाठक संख्या 45 लाख हो गई है। ‘हिन्दुस्तान’ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य का इकलौता ऐसा अखबार है जिसने पिछले एक साल के दौरान वृद्धि दर्ज की है और अब इन राज्यों की कुल पाठक संख्या में इसकी 36% की तगड़ी हिस्सदारी है। मुश्किल आर्थिक हालात के बावजूद हिन्दुस्तान राज्य के सभी प्रमुख शहरों में तेज वृद्धि दर्ज करा रहा है, जबकि ज्यादातर शहरों में इसके प्रतियोगियों के पाठक घटे हैं। (हिंदुस्‍तान)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...