Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

आईबीएन 7 ने साक्षी जोशी को निकाला

साक्षी जोशी को आईबीएन 7 से निकाल दिया गया है। जोशी आईबीएन 7  में बतौर एंकर नौकरी कर रही थीं। वह इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी की पत्नी हैं। पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के संस्थापक यशवंत सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर वह सुर्खियों में रही थीं। आईबीएन 7 से पहले साक्षी कई अन्य मीडिया संस्थानों से जुड़ी रही हैं।

साक्षी जोशी को आईबीएन 7 से निकाल दिया गया है। जोशी आईबीएन 7  में बतौर एंकर नौकरी कर रही थीं। वह इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी की पत्नी हैं। पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के संस्थापक यशवंत सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर वह सुर्खियों में रही थीं। आईबीएन 7 से पहले साक्षी कई अन्य मीडिया संस्थानों से जुड़ी रही हैं।

साक्षी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत टोटल टीवी से की थी। यहां इनके पिता उमेश जोशी एडिटर थे। इसके बाद वह तकरीबन डेढ़ साल तक इंडिया टीवी में रही। इंडिया टीवी के बाद वह बीबीसी हिंदी रेडियो व आनलाइन में बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी रही। इंडिया टीवी में काम करने के दौरान साक्षी जोशी इसके मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी से प्रेम संबंधों को लेकर काफी चर्चा में रहीं थीं। बाद में इन दोनों ने शादी कर ली जो मीडिया जगत की चर्चित शादियों में एक थी।

पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर भी साक्षी जोशी और विनोद कापड़ी सुर्खियों में रहे थे। आईबीएन 7 की ‘पूर्व’ हो चुकी एंकर साक्षी जोशी ने यशवंत सिंह पर फोन कर के परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि इस मामले में यशवंत को जमानत मिल चुकी है। जहां तक साक्षी जोशी के आईबीएन 7 से निकाले जाने की बात है तो मीडिया जगत में यह भी चर्चा है कि यशवंत प्रकरण के बाद से ही उनपर तलवार लटक रही थी। जिस तरह से यह घटना मीडिया जगत में चर्चा का विषय बनी और इसमें चैनल का नाम भी उछला, उससे आईबीएन 7 का प्रबंधन क्षुब्ध था।


इसे भी पढ़ें…

Yashwant Singh Jail

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

सुख-दुख...

Shambhunath Shukla : सोनी टीवी पर कल से शुरू हुए भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप के संदर्भ में फेसबुक पर खूब हंगामा मचा।...

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

प्रिंट-टीवी...

जनपत्रकारिता का पर्याय बन चुके फेसबुक ने पत्रकारिता के फील्ड में एक और छलांग लगाई है. फेसबुक ने FBNewswires लांच किया है. ये ऐसा...

Advertisement