Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आईबीएन7 अपने पत्रकार की हत्या की खबर नहीं चला रहा, शेम शेम

Yashawnt Singh : मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू तक लगा दिया गया. दंगे के दौरान गोली मार कर आईबीएन7 के पत्रकार की हत्या कर दी गई. लेकिन यह सब आईबीएन7 चैनल पर ही प्रसारित नहीं हो रहा. आईबीएन7 से जुड़े पत्रकारों में गहरी नाराजगी है. अब तो आईबीएन7 के जिले जिले के स्ट्रिंगर / रिपोर्टर भी अपने संपादकों को दलाल और हिजड़ा तक कहने लगे हैं. मुजफ्फरनगर में आईबीएन7 के रिपोर्टर राजेश वर्मा की दंगाइयों द्वारा गोली मार कर हत्या किए जाने की खबर टिकर पर ईटीवी व सीएनएन-आईबीएन चला रहे लेकिन आईबीएन7 पर यह खबर फ्लैश नहीं हुई.
Yashawnt Singh : मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू तक लगा दिया गया. दंगे के दौरान गोली मार कर आईबीएन7 के पत्रकार की हत्या कर दी गई. लेकिन यह सब आईबीएन7 चैनल पर ही प्रसारित नहीं हो रहा. आईबीएन7 से जुड़े पत्रकारों में गहरी नाराजगी है. अब तो आईबीएन7 के जिले जिले के स्ट्रिंगर / रिपोर्टर भी अपने संपादकों को दलाल और हिजड़ा तक कहने लगे हैं. मुजफ्फरनगर में आईबीएन7 के रिपोर्टर राजेश वर्मा की दंगाइयों द्वारा गोली मार कर हत्या किए जाने की खबर टिकर पर ईटीवी व सीएनएन-आईबीएन चला रहे लेकिन आईबीएन7 पर यह खबर फ्लैश नहीं हुई.
लोग यह मान कर चल रहे थे कि पत्रकार की हत्या के बाद नेशनल मीडिया और न्यूज चैनल जगेंगे. यूपी में सांप्रदायिक आधार पर वोटों के बंटवारे की कोशिशों का पर्दाफाश करेंगे. अफसरों की बेचारगी की वजह बताएंगे. नेताओं के बांटो और वोट पाओ की साजिश से परदा उठाएंगे. पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. लोगों का कहना है कि यूपी सरकार ने चैनलों को भरपूर ढंग से ओबलाइज कर रखा है इसलिए किसी की हिम्मत अखिलेश सरकार की अक्षमता पर सवाल उठाने की है ही नहीं. फिलहाल तो आइए शेम शेम कहें, दो बार अक्षम यूपी सरकार के लिए और दो बार आईबीएन7 के चुप्पी साधे संपादक के लिए. 
 
xxx
 
Jitendra Dixit : मुजफ्फरनगर में दंगाइयों ने आईबीएन ७ के स्ट्रिंगर राजेश वर्मा की अबूपुरा इलाके में गोली मार कर हत्या कर दी। शहर और आसपास के हालात बेकाबू हुए। नंगला मदौड़ में लाखों लोग पंचायत में जुटे। इसके बाद शहर में फायरिंग। मुजफ्फरनगर में आईबीएन ७ के पत्रकार राजेश वर्मा सहित चार लोगों की हत्या हो गई है। कवरेज के दौरान राजेश वर्मा को शहर के अबूपुरा इलाके में गोली मारी गई। उनकी तत्काल मौत हो गयी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर कस्बे में दो लोगों की हत्या हुई। चौथी हत्या नंगला मदौड़ में बेटी-बहू बचाओ पंचायत के दौरान हुई। इससे पूर्व कबाल कस्बे में दो ममेरे भाइयों सहित तीन की हत्या हो चुकी है। इसी घटना के बाद जिले का महौल तनावपूर्ण है। आज जमकर फायरिंग हुई। इस समय फायरिंग बंद हो गयी। मुजफ्फरनगर शहर में कर्फ्यू लगाया गया।
 
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह और मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र दीक्षित के फेसबुक वॉल से.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...