रोहतास जिले में आईबीएन सेवन न्यूज चैनल के रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रामलला सिंह का निधन गत 12 नवंबर को वाराणसी में इलाज के दौरान हो गया. वे शिवसागर प्रखंड के बडडी ग्राम के निवासी थे. उनकी मृत्यु का कारण बना दवा का रियेक्शन. उनका दाह संस्कार वाराणसी में ही किया गया. 13 नवंबर को जिले के पत्रकारों की एक शोक सभा हुई, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी.






