नई दिल्ली। आज से आईबीएन 7 पर जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ का बहुप्रतीक्षित शो ‘विनोद दुआ का प्रश्नकाल’ शुरू होने जा रहा है। इस शो में सोमवार से गुरुवार तक हर दिन अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी। रात 8 बजे प्रसारित होने वाले इस शो में जनता द्वारा पूछे गए सवाल भी शामिल किए जा सकते हैं।
प्रश्नकाल में आज अंतरिम बजट को लेकर अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आईबीएन7 को भेज सकते हैं। आपको अपना सवाल [email protected] पर मेल करना होगा।