Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

भारतीय मीडिया के टॉप पावरफुल लोगों में अर्नब अकेले पत्रकार (देखें इंडियन एक्सप्रेस की सूची)

इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने भारत के टॉप 100 पावरफुल लोगों कि इस वर्ष की सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय मीडिया जगत के 12 लोग शामिल हैं। इसमें ख़ास बात ये है के 12 में से 10 मीडिया हाउसेस के मालिकान हैं, शेष दो में एक पत्रकार है और दूसरा भूतपूर्व पत्रकार है। मीडिया जगत के लोगों के नाम वरीयता क्रम में इस प्रकार हैं :
 
#19, मुकेश अम्बानी, $21 बिलियन की संपत्ति के साथ लगातार छठे वर्ष भारत के सबसे अमीर व्यक्ति। इनकी नेटवर्क 18 में हिस्सेदारी है। 2013 में इनकी रैंक 12 थी।

#21, जगन मोहन रेड्डी, साक्षी टीवी के मालिक हैं। 2013 में जगन की रैंक 36 थी। जगन के बारे में ख़ास बात ये है कि उनके साथ एक पर्सनल विडोग्राफर हमेश साथ चलता है, जो जगन की पब्लिक लाइफ के एक-एक क्षण को रिकॉर्ड करता है।
 
#38, अनिल अम्बानी, ब्लूमबर्ग टीवी, रिलायंस एडीएजी के चेयरमैन और मुकेश अम्बानी के छोटे भाई। 2013 में इनकी रैंक 29 थी।

#51 समीर जैन, विनीत जैन, द टाइम्स ग्रुप, इनका मीडिया समूह दुनिया के बड़े मीडिया समूहों में से एक है। स्वयं इनके कथनानुसार ये न्यूज़ के नहीं विज्ञापन के बिज़निस में हैं। पिछले साल कॉस्ट कटिंग अभियान के चलते इन्होने ऑपरेशन रजनीकांत और डर्क नाइट की शुरुआत की थी। इसमें कर्मचारियों को ऐसे असंभव टास्क पूरे करने करने के लिए दिए गए थे जो कि सिर्फ रजनीकांत या डार्क नाइट जैसे पात्र ही कर सकते हैं। 2013 में इनकी रैंक 74 थी।

#52, महेंद्र मोहन गुप्ता और संजय गुप्ता, सीएमडी/ सीईओ एंड एडिटर जागरण प्रकाशन। 2013 में इनकी रैंक 75 थी।

#56, कुमार मंगलम बिड़ला, इंडिया टुडे ग्रुप। 2013 में इनकी रैंक 45 थी।

#68, शोभना भारतिया, चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप। 2013 में इनकी रैंक 77 थी।

#72, अवीक सरकार, एडिटर-इन-चीफ आनंद बाज़ार पत्रिका ग्रुप। 2013 में इनकी रैंक 85 थी।

#80, अर्नब गोस्वामी, एडिटर-इन-चीफ, टाइम्स नाउ। अर्नब की आक्रामक शैली की पत्रकारिता के चलते टाइम्स नाउ बहुत कम समय में सर्वाधिक देखा जाने वाला इंग्लिश न्यूज़ चैनल बन गया है । 2013 में इनकी रैंक 43 थी।

#87, उदय शंकर, सीईओ, स्टार टीवी। रुपर्ट मुर्डोक के स्टार ग्रुप का स्वामित्व छोड़ने के बाद ग्रुप कि सफलता का श्रेय उदय शंकर को जाता है। जेएनयू के छात्र रहे उदय ने अपने कैरियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में 'डाउन टू अर्थ' मैगज़ीन से की थी। 2013 में इनकी रैंक 78 थी।

 

पूरी सूची पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://indianexpress.com/topic/ie-power-list-2014/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...