Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

क्या IIMCAA क़ब्रिस्तान में पंचायत करने के लिए गठित हुई है?

Abhishek Ranjan Singh : चलिए यह मान लिया जाए कि छात्र हित के नाम पर गठित आईआईएमसी एल्युमिनाई एसोशिएसन यानी भारतीय जनसंचार पूर्व छात्रसंघ; भा.ज.सं में छात्रावास से वंचित छात्रों की समस्याओं के निदान के लिए किसी तरह का कोई प्रयास नहीं करेगी. यह भी मान लेते हैं कि छात्रों की बाकी दर्द-तकलीफ़ों से भी उनका कोई वास्ता नहीं है. बकौल, एल्युमिनाई एसोशिएसन उनका संविधान इसकी इज़ाज़त नहीं देता, उनके मुताबिक़ इन मामलों में सक्रियता दिखाना भारतीय जनसंचार संस्थान के प्रशासनिक कार्यों में दख़ल देना है.
 
हालांकि, उनकी यह बात कैसे मान लूं कि पिछले दिनों आईबीएन 7 और नेटवर्क 18 से निकाले गए 350 मीडियाकर्मियों पर भी वह ख़ामोश रहे और उनके ज़िबह होने का तमाशा देखे. आईआईएमसी एल्युमिनाई एसोशिएसन पत्रकारों के बीच से बना एक संगठन है. वह पत्रकार हितों की अनदेखी भला कैसे कर सकता है. आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में Journalist solidarity forum की ओर से अच्छी पहल हुई, हम सभी इसका स्वागत करते हैं, उनके इस संघर्ष में हमारा भी साथ है. अफ़सोस इस बात का है कि आईआईएमसी एल्युमिनाई एसोशिएसन की ओर से इस बारे में कोई बयान या उनके पदाधिकारियों की सहभागिता देखने को नहीं मिली. यहां सवाल यह उठता है कि, मीडिया संस्थानों में इसी तरह छंटनी होती रहे और मीडियाकर्मी नौकरी से दूर होते चले जाएं और इस तरह की तंज़ीमें यूं ख़ामोश रहे, तो उनके रहने या न रहने का क्या मतलब है. क्या ऐसी तंज़ीमें क्रबिस्तानों में पंचायतें करने के लिए ही बनी हैं. आख़िर जब मीडियाकर्मी ही नहीं बचेंगे, तो किसका प्रतिनिधित्व करेंगी ऐसी तंज़ीमें…..
 
अभिषेक रंजन सिंह के फेसबुक वॉल से.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...