Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

भंडाफोड़india.com न्यूज वेबसाइट विधिवत लांच

दिल्ली/गुडग़ांव : भंडाफोड़india.com न्यूज वेबसाइट की विधिवत लाउंचिंग हो गई। साथ ही नई दिल्ली महिपालपुर एवं गुडग़ांव स्थित कार्यालयों का भी उद्घाटन किया गया। उक्त दोनों ही कार्य डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया व मंगत राम बागड़ी के हाथों संपन्न हुआ।

दिल्ली/गुडग़ांव : भंडाफोड़india.com न्यूज वेबसाइट की विधिवत लाउंचिंग हो गई। साथ ही नई दिल्ली महिपालपुर एवं गुडग़ांव स्थित कार्यालयों का भी उद्घाटन किया गया। उक्त दोनों ही कार्य डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया व मंगत राम बागड़ी के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डिप्टी मेयर कटारिया ने कहा कि आज के समय में मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पत्रकार अपनी जान पर खेलकर समाचारों का संकलन करते हैं और भ्रष्टाचार या अन्य बुराइयों से पर्दा उठाकर जनता के सामने लाते हैं। ऐसे में भंडाफोड़india से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई है।

पार्षद मंगतराम बागड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि भंडाफोड़ इंडिया न्यूज वेबसाइट से हम सभी को बहुत ज्यादा उम्मीद है। भ्रष्टाचारियों से पर्दा उठाकर उन्हें बेनकाब करके ही समाज सुधारा जा सकता है। जब तक भ्रष्टाचारी बचते रहेंगे तब तक इस देश का भला नहीं होने वाला है। इस वेबसाइट को नाम के हिसाब से काम कर मिशाल कायम करना होगा। आज के इस शुभ अवसर पर उन्होंने भंडाफोड़india परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

आजतक गुडग़ांव के संपादक सतबीर भारद्वाज ने कहा कि भंडाफोड़india का प्रयास सराहनीय है। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने पत्रकारों को सलाह दी कि खबरों को लिखते समय किसी विद्वेष को सामने नहीं आने दें, क्योंकि इससे एलो पत्रकारिता को बल मिलता है। भंडाफोड़ इंडिया वेबसाइट के समूह संपादक कुमार मधुकर व चीफ रिपोर्टर रामबीर शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगों भंडाफोड़ इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर इस अवसर पर पत्रकार उमाशंकर, मनोजधर द्विवेदी, गौरव तिवारी, भगवत, समाज सेवी मूलचंद शर्मा, ब्यूरोचीफ विनय चौधरी, पत्रकार अश्वन ऐलावादी, नरेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, डा. विनय यादव, पंकज त्यागी, सतपाल,  हितेष राय,मनोज गंभीर के अलावा समाज सेवी और पत्रकार उपस्थित थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...