Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आईआरएस 2012 की दूसरी तिमाही : अमर उजाला और दैनिक जागरण ने भी अपनी-अपनी पीठ थपथपाई

नई दिल्ली : अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराते हुए अमर उजाला की बढ़त का सिलसिला जारी है। अखबार उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नंबर वन के स्थान पर बरकरार है। आईआरएस 2012 की दूसरी तिमाही के लिए जारी कुल पाठक संख्या (टीआर) आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में अमर उजाला के पाठकों की संख्या देश भर में तीन करोड़ के पार चली गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, बरेली, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा आदि शहरों में बढ़त के साथ पूरे प्रदेश में अखबार का शानदार प्रदर्शन जारी है।

नई दिल्ली : अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराते हुए अमर उजाला की बढ़त का सिलसिला जारी है। अखबार उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नंबर वन के स्थान पर बरकरार है। आईआरएस 2012 की दूसरी तिमाही के लिए जारी कुल पाठक संख्या (टीआर) आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में अमर उजाला के पाठकों की संख्या देश भर में तीन करोड़ के पार चली गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, बरेली, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा आदि शहरों में बढ़त के साथ पूरे प्रदेश में अखबार का शानदार प्रदर्शन जारी है।

खास बात यह है कि यूपी में 60 हजार रुपये से एक लाख रुपये मासिक आय वर्ग में (एआईआर) अमर उजाला प्रथम स्थान पर है। अमर उजाला के कॉम्पैक्ट अखबार को पूरे यूपी में बेहद पसंद किया जा रहा है। अपने खास आकार का यह अखबार अमर उजाला कॉम्पैक्ट आईआरएस 2012 की दूसरी तिमाही में अच्छी बढ़त दर्ज कराते हुए 25 लाख से अधिक पाठकों के साथ प्रदेश में नंबर 1 है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर


दैनिक जागरण लगातार 23वीं बार शिखर पर

नई दिल्ली : दैनिक जागरण लगातार 23वीं बार देश के समाचार पत्रों में पाठक संख्या के लिहाज से अव्वल आया है। 2012 की दूसरी तिमाही में जागरण ने 12 लाख नए पाठक जोड़े। इसे मिलाकर दैनिक जागरण की कुल पाठक संख्या 5.63 करोड़ पर पहुंच गई है। इंडियन रीडरशिप सर्वे 2012 के मुताबिक इस तिमाही में दैनिक जागरण के पाठकों की संख्या अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1.8 करोड़ ज्यादा रही है।

दैनिक जागरण समाज के उच्च मध्यम वर्ग में भी सबसे ज्यादा पाठक संख्या वाला समाचार पत्र बना है। इस वर्ग में जागरण के पाठकों की संख्या 1.12 करोड़ रही है। पूरे देश में पाठकों ने इस तिमाही में दैनिक जागरण को हाथों हाथ लिया है। दैनिक जागरण समूह के सभी समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या पहली तिमाही में 6.9 करोड़ पहुंच गई है। इतनी विशाल संख्या के साथ दैनिक जागरण समूह देश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला प्रकाशन समूह बन गया है। दैनिक जागरण को कंज्यूमर सुपरब्रांड तथा बिजनेस सुपरब्रांड का दर्जा भी मिल चुका है। इतना ही नहीं, बीबीसी-रायटर्स के स्वतंत्र सर्वे में इसे प्रिंट मीडिया में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत माना गया। जागरण प्रकाशन ने अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर


Related News — irs 2012 q2

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...