Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

आईआरएस 2012 की दूसरी तिमाही : ये हैं टाप टेन अखबार, टाप टेन इंग्लिश डेली, टाप टेन हिंदी दैनिक

इंडियन रीडरशिर सर्वे (आईआरएस) २०१२ की दूसरी तिमाही के आंक़डे जारी कर दिए गए हैं. इन्हें जारी किया है मीडिया रिसर्च यूजर काउंसिल ने. टाप टेन के क्रम में कोई बदलाव नहीं आया है. लेकिन टॉप टेन में से सात अखबारों ने अपने पाठक गंवाए हैं. एवरेज इशू रीडरशिप (एआईआर) के पैमाने पर बात करें तो दैनिक भास्कर, मलयाला मनोरमा, अमर उजाला, द टाइम्स आफ इंडिया, डेली थांती, राजस्थान पत्रिका और मातृभूमि को झटका लगा है. सभी अखबारों में दैनिक जागरण 23वीं बार पहले पायदान पर बना हुआ है. जागरण को एआईआर के लिहाज से इस बार फायदा मिला है. 2012 की पहली तिमाही में जहां जागरण के पाठकों की संख्या 16,412,000 थी वहीं इस बार बढ़कर 16,429,000 हो गई है.

दैनिक भास्कर टॉप टेन की लिस्ट में दूसरे पायदान पर बना हुआ है. पहली तिमाही में एवरेज इश्यू रीडरशिप के आधार पर भास्कर के पास 14,553,000 पाठक थे वहीं इस बार घटकर 14,448,000 पाठक हैं. वहीं तीसरे स्थान पर काबिज हिंदुस्तान ने अपने साथ कुछ नए पाठक जोड़े हैं. एवरेज इश्यू रीडरशिप के आधार पर जहां पिछली तिमाही में हिंदुस्तान की पाठक संख्या12,157,000 थी वह दूसरी तिमाही में बढ़कर 12,205,000 हो गई. टॉप टेन में पिछली तिमाही की तुलना में मलयालम मनोरमा, अमर उजाला के पाठकों में मामूली गिरावट हुई है.  अंग्रेजी अखबारों में टाइम्स ऑफ इंडिया की पाठक संख्या में भी कमी है. मराठी दैनिक लोकमत टॉप टेन में है और नए पाठक जोड़े हैं. टॉप टेन में आठवें पायदान पर मौजूद डेली थांथी के पाठकों की संख्या में कमी हुई है. राजस्थान पत्रिका और मातृभूमि के भी पाठक कम हुए हैं. देश के टाप टेन अखबार अखबार कौन हैं और टाप टेन अंग्रेजी अखबार कौन हैं, इनके आंकड़े नीचे दिए जा रहे हैं. इन आंकड़ों के जरिए जाना जा सकता है कि किसने क्या खोया और क्या पाया…..

Related News — irs 2012 q2

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...