Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

ISI ने कहा, Geo TV बंद करो

पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI ने कहा है कि वहां के लोकप्रिय टीवी समाचार चैनल जियो टीवी को बंद कर दिया जाए. यह आग्रह उसने पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय से किया जिसने सरकार से दरख्वास्त की है कि वह इस चैनल को बंद करे. पाकिस्तानी वेबसाइट दन्यूज.कॉम ने इस्लामाबाद से खबर दी है कि ISI की शिकायत पर रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को वहां के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी से कहा है कि वह इस टीवी न्यूज चैनल के खिलाफ कार्रवाई करे क्योंकि उसने जासूसी एजेंसी के खिलाफ आरोप लगाए हैं.

गौरतलब है कि Geo TV के संपादक हामिद मीर पर कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे वे बुरी तरह जख्मी हुए और उन्हें आईसीयू में दाखिल कराना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि आईएसआई उन्हें मरवाना चाहती है क्योंकि उन्होंने उसके खिलाफ खबरें दिखाई थी. वेबसाइट ने बताया कि रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने इसके लिए अनुमति दी है. पाकिस्तान में इस तरह का एक ऑर्डिनेंस 2002 में लागू किया था जिसके तहत जासूसी एजेंसी या फौज के खिलाफ खबरें दिखाने या छापने पर पाबंदी है.

रक्षा मंत्रालय ने चैनल के मैनेजमेंट के खिलाफ ऐसे आरोप लगाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उसने कहा कि जासूसी एजेंसी की छवि खराब करने का काम किया जा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि न्यूज चैनल ने ISI के डायरेक्टर जनरल ज़हीरुल इस्लाम के खिलाफ आरोप लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है. उसने कहा है कि चैनल के मैनेजमेंट और संपादकीय टीम पर आईएसआई के खिलाफ खबरें दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी. उनसे सख्ती से निबटा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...