Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

कमल सिंह की गुमशुदगी और सीबीआई जांच पर ख़ामोश झारखण्ड सरकार

आखिर कमल सिंह कहां है ? जादूगोड़ा वासियों के लिए यह बहुत बड़ा सवाल बन गया है। जादूगोड़ा के हर चौक-चौराहे पर लोगो को यह कहते हुए आसानी से सुना जा सकता है कि कमल सिंह आखिर चला कहां गया है जो उसे पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। कई लोगो का तो यह भी कहना है की कमल सिंह विदेश भाग गया है। लोग दबी जुबान से यह भी कह रहे है की बहुत बड़े-बड़े लोग और अधिकारी इस मामले में फंस रहें थे इसलिए कमल सिंह को गायब कर दिया गया है। वरना यह कैसे संभव है की कोई व्यक्ति अरबो का ठगी करके पिछले चार महीनो ( २४ सितम्बर २०१३ ) से फरार है और प्रशासन उसका सुराग तक न लगा सके।

आश्चर्य की बात यह है की कमल सिंह पर करीब १५०० करोड़ के ठगी का आरोप है और २०० से अधिक लोगो ने उसपर जादूगोड़ा थाना और अन्य जगहों पर ठगी का मामला दर्ज कराया हुआ है। लेकिन अभी तक कमल सिंह गिरफ्तार नहीं हो पाया है जिसके कारण प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।

देखा जाए तो एक कमल के कारण पूरे झारखंड की बदनामी हो रही है। आखिर झारखंड सरकार इस मामले में क्या कर रही है, क्या सरकार को ठगी के शिकार हुए हज़ारो लोगो की तनिक भी चिंता नहीं है। इस मामले में अभी तक झारखंड सरकार ने न तो कोई जांच टीम बनायी है और न ही उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। लोगो के अनुसार यह इतना बड़ा मामला है की सरकार को सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए था। इस मामले में सीबीआई जांच इसलिए जरुरी है क्योंकी कमल सिंह के साथ कारपोरेट जगत के कई राज्यों के बड़े बड़े लोग मिले हुए थे जो आज भी अपनी कंपनियों को चला रहें है। इनसे अभी तक कोई पूछताछ तक नहीं की गयी है। सीबीआई जांच इसलिए भी जरुरी है कि आखिर कमल सिंह ने इतनी बड़ी रकम को कहां इन्वेस्ट किया है? उसका मुख्य काम क्या था? पूरे मामले का खुलासा बहुत जरुरी है जो सिर्फ सीबीआई जांच से ही संभव है।

 जादूगोड़ा से संतोष कुमार अग्रवाल। 
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...