Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बाड़मेर से टिकट कटने से नाराज़ जसवंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

बाड़मेर। लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा जारी दूसरी सूची में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में भूचाल आ गया है। भाजपा ने बाड़मेर से जसवंत सिंह के नाम को काट कर हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेस के नेता रहे कर्नल सोनाराम चौधरी को टिकट दे चुनावी मैदान में उतारा है। जसवंत सिंह का टिकट कटने के बाद उनके पुत्र मानवेन्द्र सिंह के निवास पर उनके समर्थकों का जुटना शुरू हो गया, सैंकड़ों समर्थक उनके घर के बाहर मौजूद नजर आए। टिकट कटने को लेकर जसवंत सिंह खेमे में मायूसी छाई नजर आई। जसवंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि आयातित उम्मीदवार उन्हें स्वीकार नहीं, जिस आदमी ने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिये समर्पित कर दिया और पार्टी में रह देश की सेवा की और पार्टी हित में कार्य किये। कईं सम्मानजनक पदों पर रहे, ऐसे व्यक्ति का पार्टी द्वारा एन वक्त पर टिकट काटना न सिर्फ उस व्यक्ति का अपमान है, बल्कि यह भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का अपमान है। जिसे कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जसवंत सिंह 24 को भरेंगे पर्चा

जसवंत सिंह की टिकट कटने के बाद उन्होंने बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। यह बात उनके नजदीकी सूत्रों ने बताते हुए कहा कि जसवंत सिंह जसोल 23 तारीख को अपने मूल गांव जसोल पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम कर 24 तारीख को बाड़मेर आएंगे। बाड़मेर में आदर्श स्टेडियम में अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात वे जूलूस के रूप में आदर्श स्टेडियम सें रवाना हो कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

फूंके पूतले, फाड़े पोस्टर

बाड़मेर। टिकट कटने के बाद जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह के निवास पर एकत्रित हुए जसवंत सिंह के सैंकड़ों समर्थक दोपहर बाद रेल्वे स्टेशन के सामनें अहिंसा चौराहे पहुंचे, वहां से वे विरोध प्रकट करते हुए गांधी चौक पहुंचे। जहां उन्होंने टिकट न मिलने का गुस्सा निकालते हुए वसुन्धरा राजे सहित भाजपा नेताओं के पुतले फूंके, जमकर नारेबाजी की और भाजपा व भाजपा नेताओं को कोसा, इतने में भी जब उनका जी न भरा तो जसवंत सिंह के समर्थकों ने रास्ते में नजर आए भाजपा और नरेन्द्र मोदी के पोस्टरों को फाड़ अपना गुस्सा निकाला।

कर्नल के घर पर जश्न

बाड़मेर, हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम को भाजपा ने बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से टिकट दे चुनावी मैदान में उतारा है। जैसे ही भाजपा ने कर्नल के भाजपा से उम्मीदवारी की घोषणा की खबरें मीडिया में चलनी शुरू हुई, वैसे ही कर्नल के समर्थकों का उन्हें बधाई देने के लिए निवास पर तांता लग गया और देखते ही देखते भारी मात्रा में कर्नल के समर्थक उनके घर एकत्रित हो गए। कर्नल की गैर मौजूदगी में वहां पहुंचे समर्थकों ने उनके पुत्र डॉ. रमन चौधरी को बधाईयां दी और एक दूसरे का मुंह मीठा करा टिकट मिलने की खुशी जताई।

दुर्गसिंह राजपुरोहित। संपर्कः [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...