Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

आईबीसी24 ने बंसल न्‍यूज की कमर तोड़ी, एक दर्जन से ज्‍यादा लोगों का इस्‍तीफा

बंसल न्यूज से एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. एक हफ्ते इतने लोगों के इस्तीफे से प्रबंधन सकते की हालत में है. सबसे बड़ा झटका प्रोग्रामिंग टीम से लगा है. बंसल न्यूज में प्रोग्रामिंग हेड दिलीप कापसे के साथ पूरी टीम ने इस्तीफा दे दिया है. दिलीप ई-24 में गए हैं. इसके साथ प्रोग्रामिंग टीम के विनायक दुबे ने भी बंसल छोड़ दिया. प्रोग्रामिंग से ही शोभित शर्मा और पूजा साहू पहले ही बंसल न्यूज छोड़ चुके हैं. अब प्रोग्रामिंग टीम के बाकी लोग भी चले गए.

बंसल न्यूज से एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. एक हफ्ते इतने लोगों के इस्तीफे से प्रबंधन सकते की हालत में है. सबसे बड़ा झटका प्रोग्रामिंग टीम से लगा है. बंसल न्यूज में प्रोग्रामिंग हेड दिलीप कापसे के साथ पूरी टीम ने इस्तीफा दे दिया है. दिलीप ई-24 में गए हैं. इसके साथ प्रोग्रामिंग टीम के विनायक दुबे ने भी बंसल छोड़ दिया. प्रोग्रामिंग से ही शोभित शर्मा और पूजा साहू पहले ही बंसल न्यूज छोड़ चुके हैं. अब प्रोग्रामिंग टीम के बाकी लोग भी चले गए.

बताया जा रहा है कि दिलीप कापसे चैनल में जातीवाद से परेशान थे. कई बार कहने के बाद भी दो साल में उनकी सैलरी भी नहीं बढ़ाई गई.जबकि न्यूज हेड के रिश्तेदारों की सैलरी कई बार बढ़ाई जा चुकी है. चैनल के रिपोर्टर गौरव शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जी न्यूज के मध्य प्रदेश चैनल को ज्वाइन किया है. इसके साथ ही एक और रिपोर्टर शरद बाघेला ने भी बंसल न्‍यूज छोड़कर साधना न्यूज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के साथ नई पारी शुरू की है.

बंसल न्यूज को सबसे बड़ा झटका गोयल ग्रुप के आईबीसी24 चैनल ने दिया है. बंसल न्यूज से 6 लोगों ने इस्तीफा देकर आईबीसी ज्वाइन कर लिया है. इनमें छत्तीसगढ़ डेस्क के राजेश सेन, न्यूज डेस्क की पूनम जोशी, इनपुट डेस्क के मनोज, एंकर शैलेंद्र द्विवेदी के साथ आऊपुट डेस्क के दो और लोग शामिल है. साथ ही जून में आने वाले आईबीसी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में चल रही भर्ती में बंसल से कई लोग यहां इन्टव्यू दे चुके है और बाकी का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में आने वाले समय में कुछ और विकेट गिर सकत हैं.

बंसल न्यूज के लगभग सभी पुराने कर्मचारी एक एक करके चैनल छोड़ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण वर्ग विशेष के तवज्जो देना और सैलरी स्लिप बगैरह न देना है. एक एक करके लोग जा रहे हैं पर न्यूज हेड के साले और रिश्तेदार बिना काम के भी टिके हुए हैं और प्रबंधन ने आंखें बंद कर रखी है. चैनल में वर्ग विशेष दिया जा रहा बढ़ाया लोगों का असंतोष बढ़ाता जा रहा है. संभावना है कि जल्‍द ही बंसल न्‍यूज से कई और विकेट गिरेंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...