Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

जंतर मंतर और हरियाणा भवन पर जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन

नई दिल्‍ली : मंगलवार को दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भगाणा की गैंग-रेप पीड़ित ल‍ड़कियों को न्‍याय दिलाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया तथा हरियाणा भवन पहुंच कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर जेएनयू छात्र संघ के नेताओं ने हरियाणा व केंद्र सरकार विरोधी नारे लगता तथा खाप पंचायतों की संस्‍कृति को ध्‍वस्‍त करने की बात कही।

नई दिल्‍ली : मंगलवार को दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भगाणा की गैंग-रेप पीड़ित ल‍ड़कियों को न्‍याय दिलाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया तथा हरियाणा भवन पहुंच कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर जेएनयू छात्र संघ के नेताओं ने हरियाणा व केंद्र सरकार विरोधी नारे लगता तथा खाप पंचायतों की संस्‍कृति को ध्‍वस्‍त करने की बात कही।

 
इस अवसर पर सर्व समाज संघर्ष समिति के अध्‍यक्ष वेदपाल सिंह तंवर ने कहा कि गत 23 मार्च, 2014 को रात आठ बजे इन चार लडकियों को गांव के दबंग समुदाय के लोगों ने कार से में उठा लिया तथा लगातार दो दिनों एक दर्जन से अधिक लोग इनके साथ गैंग रेप करते रहे। काफी जद्दोजहद के बाद 25 मार्च को मामले की एफआईआर दर्ज हो सकी और भारी विरोध के कारण पुलिस ने इनमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के कारण आरोपी दबंग सरपंच तथा अन्‍य आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं।

तंवर ने कहा कि यह सिर्फ एक गांव का मामला नहीं है। हरियाणा में दलित-पिछडी महिलाओं के साथ लगातार गैंग-रेप और अन्‍य प्रकार के उत्‍पीडन की घटनाएं हो रही हैं। वहां हमारी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। जाट बिरादरी की संख्‍याबल, बाहुबल तथा धनबल के कारण कोई भी राजनीतिक पार्टी स्‍थानीय स्‍तर पर हमारी सुध नहीं लेती। प्रशासन पूरी तरह इसी दबंग बिरादरी के कब्‍जे में है। उन्‍होंने रेप के आरोपियों को फांसी देने तथा पीड़ित लड़कियों को 15-15 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की। तंवर ने कहा कि चुंकि पहले से ही सामाजिक बहिष्‍कार झेल रहे भगाणा गांव के दलित परिवारों की ये गैंग-रेप पीड़ित लडकियां अब अपने गांव भी नहीं लौट सकतीं, इसलिए सरकार इनके निकटवर्ती शहर में पुनर्वास की व्‍यवस्‍था करे व उच्‍च शिक्षा का खर्च वहन करे व बालिग होने पर सरकारी नौकरी दिये जाने का आश्‍वासन दे।

Vedpal Singh Tanwar
(M)- 09813200043

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...