Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकारों के लिए दूसरा सबसे खतरनाक देश है भारत

नई दिल्ली।। इस वर्ष भारत पत्रकारों की सुरक्षा के मामले में सीरिया के बाद दुनिया के दूसरे सबसे खतरनाक देश में रहा है. ब्रिटेन स्थित संस्था इंटरनेशनल न्यूज सेफ्टी इंस्टीट्यूट द्वारा लंदन में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस वर्ष 12 पत्रकारों सहित कुल 13 मीडिया कर्मी मारे गए हैं. इनमें से सात की हत्या की गई दो पत्रकार उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर दंगों की कवरेज करते हुए मारे गए और चार की मौत काम के दौरान हुई दुर्घटनाओं में हुई.

नई दिल्ली।। इस वर्ष भारत पत्रकारों की सुरक्षा के मामले में सीरिया के बाद दुनिया के दूसरे सबसे खतरनाक देश में रहा है. ब्रिटेन स्थित संस्था इंटरनेशनल न्यूज सेफ्टी इंस्टीट्यूट द्वारा लंदन में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस वर्ष 12 पत्रकारों सहित कुल 13 मीडिया कर्मी मारे गए हैं. इनमें से सात की हत्या की गई दो पत्रकार उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर दंगों की कवरेज करते हुए मारे गए और चार की मौत काम के दौरान हुई दुर्घटनाओं में हुई.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में विश्व के 29 देशों में कुल 126 मीडियाकर्मी मारे गए हैं. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत कम है. इसमें सबसे ज्यादा 19 पत्रकार सीरिया में जारी गृहयुद्ध की खबर कवर करते हुए मारे गए हैं. पिछले साल सीरिया में 28 मीडियाकर्मी मारे गए थे, लेकिन इस साल सीरिया में स्थानीय और विदेशी मीडियाकर्मियों के अपहरण की घटनाएं पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई हैं.
 
वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी पाकिस्तान इस मामले में पहले पांच की सूची में शामिल है. वहां इस साल 9 पत्रकार मारे गए हैं और वह पत्रकारों के लिए पांचवां सबसे खतरनाक देश रहा. पाकिस्तान के बारे में कहा गया है कि वहां पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा यह है कि जब वह विस्फोट के बाद घटना स्थल पर पहुंचते हैं तो उसी जगह एक और विस्फोट की चपेट में उनके आने की आशंका होती है. इस सूची में फिलिपींस को तीसरे स्थान पर रखा गया है.
 
वहां भी 12 पत्रकार तथा एक अन्य मीडियाकर्मी मारे गए. 11 पत्रकारों की मौत के साथ इराक चौथे स्थान पर है. क्रमश: आठ, छह तथा छह पत्रकारों की मौत के साथ सोमालिया, मिस्र और ब्राजील छठे सातवें और आठवें स्थान पर हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में हुई पत्रकारों की हत्या के किसी भी मामले में अबतक पूरी जांच भी नहीं हो पाई है और न ही किसी को सजा हुई है.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...