Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

राजगढ़ के दो पत्रकारों ने बनवाए फर्जी रेलवे पास

राजगढ़, मध्यप्रदेश। जिले के ब्यावरा स्थित रेलवे स्टेशन पर जनसंपर्क विभाग में अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को दिए जाने वाले रियायती रेलवे यात्रा पास के दुरूपयोग का मामला प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन मास्टर एलआर मीणा ने बताया कि जनसंपर्क संचालनालय भोपाल से जारी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के कार्ड के आधार पर रेलवे रियायती यात्रा पास जारी किये जाते हैं। लेकिन ब्यावरा के दो पत्रकारों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर उनके आधार पर रियायती यात्रा पास जारी करवा लिए हैं।

रेलवे से जारी रियायत रेलवे यात्रा पास क्रमांक 1419, राकेश भार्गव, दैनिक भास्कर एवं क्रमांक 1420, सुनील गोले, के पासों की वैधता समाप्त करते हुए सहायक जनसंपर्क अधिकारी ने इस मामले की शिकायत की है। रेलवे स्टेशन मास्टर का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों की जाँच के बाद पुलिस थाना में एफआईआर भी कराई जा सकती है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार दिवेदी के अनुसार अधिमान्य पत्रकारों की सूची में दोनों के नाम नहीं है और न ही इनके किसी प्रकार के आवेदन उन्हें प्राप्त हुए हैं।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...