Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

उत्तराखंड

नेटवर्क 10 चैनल में बनी जे.पी जोशी सेक्स सीडी

देहरादून।। चर्चित जे.पी जोशी सेक्स सीडी मामले में शाईनी मैक खान की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। हाई-प्रोफाइल जे.पी जोशी सेक्स सीडी के मामले में  नेटवर्क 10 चैनल को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
देहरादून।। चर्चित जे.पी जोशी सेक्स सीडी मामले में शाईनी मैक खान की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। हाई-प्रोफाइल जे.पी जोशी सेक्स सीडी के मामले में  नेटवर्क 10 चैनल को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
 
उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून से प्रसारित होने वाला न्यूज चैनल नेटवर्क 10 अपने शुरुआती दौर से ही परेशानियां झेल रहा है नेटवर्क 10 चैनल के मालिक राजीव गर्ग व आर.एस पवार ने जहां इस चैनल को खोलकर डेढ़ साल में तीन अन्य लोगों को बेच कर जहां करोडों रूपये पैदा किए वही चैनल के पत्रकारो को अपना गुलाम समझकर दलाली का अडडा बनाने की पूरी कोशिश की ।
हाल ही में जो मामला सामने आया उससे ये साफ जाहिर हो गया कि चैनल नेटवर्क 10 के मालिकों ने चैनल खोलकर ब्लैकमेलिंग का अड्डा बना लिया है उत्तराखण्ड के हाई प्रोफाइल अपर सचिव जे.पी जोशी सेक्स स्कैंडल मामले में जो तथ्य सामने आये वो संपूर्ण मीडिया जगत के लिए बदनुमा दाग साबित हो गया है।
 इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि ब्लैकमेलिंग की सेक्स सीडी नेटवर्क 10 चैनल के दफ्तर के अंदर ही तैयार की गयी थी। जे.पी जोशी सेक्स स्कैंडल मामले में जिस शख्स की गिरफ्तारी हुई है उसका नाम शाईनी मैक खान है । जो कि नेटवर्क 10 चैनल में टेक्नीकल की टीम मे नौकरी कर रहा था साथ ही वह पीडित महिला भी इस चैनल मे कार्य कर चुकी है इस हाई प्रोफाइल मामले में देहरादून में दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान जैसे बड़े अखबारों में साफ लिखा है कि पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शाईनी मैक खान ने अपने चैनल के दफ्तर में रात को इस वीडियो की सीडी बनाई थी। शाईनी के संग इसी चैनल की एक युवती भी थी पीडिता की सहेली बताई जा रही है।
 
देहरादून के अखबारों में जो खबरें छपी है उसमें साफ लिखा है कि यह सेक्स सीडी एक निजी चैनल के कार्यालय में बनाई गई है। इस प्रकरण में पुलिस को जिन तीन लोगों की तलाश है उनमें एक युवती भी शामिल है यह युवती जिस चैनल में नौकरी कर रही है उसी चैनल के शाईनी मैक खान यानि नेटवर्क 10 चैनल के इस कर्मचारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अखबारों में साफ लिखा है कि अन्य दो आरोपियों में एक चैनल हेड का नाम सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिसिया जांच में एक के बाद जो नाम सामने आ रहे है उससे साफ लगता है कि आने वाले दिनों में नेटवर्क 10 चैनल की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
 
जल्द ही नेटवर्क 10 के मालिको राजीव गर्ग व आर.एस पवार की मुश्किलें और बढेगी। पहले तो नेटवर्क 10 चैनल के सहारे धोखाधड़ी करके करोड़ो कमाये फिर इस चैनल के माध्यम से सेक्स सीडी तैयार कर ब्लैकमेलिंग का धंधा किया जा रहा है। आरोपी शाईनी मैक खान की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि इस ब्लैकमेलिंग सेक्स सीडी में नेटवर्क 10 चैनल के प्रशासन का भी अहम रोल रहा है।
 
R Rawat
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...