Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बेंगलुरु में बीजेपी कार्यालय के पास धमाका, 16 लोग घायल

बेंगलुरु : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में बीजेपी दफ्तर के समीप एक मोटरसाइकिल में हुए धमाके के बाद तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कई मोटरसाइकिल और स्कूटर धमाके की चपेट में आ गए। कई गाड़ियों में आग लग गई। धमाके में वहां तैनात आठ पुलिसकर्मी और आठ अन्य नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि धमाके में आईईडी और छर्रों का इस्तेमाल हुआ।

बेंगलुरु : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में बीजेपी दफ्तर के समीप एक मोटरसाइकिल में हुए धमाके के बाद तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कई मोटरसाइकिल और स्कूटर धमाके की चपेट में आ गए। कई गाड़ियों में आग लग गई। धमाके में वहां तैनात आठ पुलिसकर्मी और आठ अन्य नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि धमाके में आईईडी और छर्रों का इस्तेमाल हुआ।

कर्नाटक के गृहमंत्री आर अशोक ने इसे आतंकवादी कार्रवाई बताते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इस धमाके के निशाने थे। जिस बाइक में धमाका हुआ, उसका नंबर TN 22 R 3769 है। डीजीपी के मुताबिक दो घायलों को छोड़कर सभी की हालत खतरे से बाहर है। शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए शहर के पुलिस आयुक्त राघवेंद्र औरादकर ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, यह एक विस्फोट है। मोटरबाइक के जरिये एक बम का इस्तेमाल हुआ, जिसे कारों के बीच में लगाकर रखा गया था। पुलिस प्रमुख ने कहा, फिलहाल, विस्फोट की प्रकृति को लेकर कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है।

जिस जगह धमाका हुआ है। उस जगह पर मारुति वैन खड़ी थी। पुलिस को इस वैन के मालिक की तलाश है। पुलिस को लगता है कि जिस तरह से मारुति कार मोटरसाइकिल के बगल में खड़ी थी उससे सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस वैन मालिक की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि धमाके में टाइमर का भी इस्तेमाल किया गया हो। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर एनआईए की टीम मौजूद है और जांच में जुटी है। वहीं देश के गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। वो शांति बनाए रखें। गृहमंत्रालय कर्नाटक पुलिस को हर मदद के लिए तैयार है। वहीं जख्मी लोगों को केसी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल सेवा के निदेशक बीजी चेंगप्पा ने बताया कि विस्फोट में तीन कार और कुछ अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा हैं।  5 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की आवाजाही हो रही है। नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। वहीं बीजेपी कार्यालय से मंदिर भी कुछ दूरी पर है। एक चश्मदीद राघवेंद्र के मुताबिक धमाके के बाद एकदम से आग लग गई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...