Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

स्मिता भादुड़ी के हत्यारे पुलिस वाले अब भी आजाद, परिजनों को 12 साल से इंसाफ का इंतजार

स्मिता भादुड़ी एनकाउंटर केस जब मैंने वर्ष 2000 में लिखा, तो सोचा नहीं था कि उसके परिजन इंसाफ के इंतजार में बूढ़े हो जायेंगे। स्मिता का मामला जांच के बाद अब सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।  दरअसल बीकॉम कर रही छात्रा स्मिता भादुड़ी को मेरठ पुलिस के दौराला थाने के कथित होनहार तीन पुलिसकर्मियों ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह अपने दोस्त मोहित त्यागी के साथ जा रही थी।

स्मिता भादुड़ी एनकाउंटर केस जब मैंने वर्ष 2000 में लिखा, तो सोचा नहीं था कि उसके परिजन इंसाफ के इंतजार में बूढ़े हो जायेंगे। स्मिता का मामला जांच के बाद अब सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।  दरअसल बीकॉम कर रही छात्रा स्मिता भादुड़ी को मेरठ पुलिस के दौराला थाने के कथित होनहार तीन पुलिसकर्मियों ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह अपने दोस्त मोहित त्यागी के साथ जा रही थी।

इंस्पेक्टर अरूण कौशिक ने कंट्रोल रूम को सूचना भी दी कि उनके व मारूति जैन कार में सवार बदमाशों के बीच गोलीबारी हो रही है इसलिए अतिरिक्त फोर्स भेजा जाये। फोर्स मौके पर पहुंची तो हकीकत पता चली कि कार सीट पर बैठी स्मिता के सीने को पुलिस की गोली ने भेद दिया था। पुलिस ने 11 राउंड फायर किये थे। तीनों पुलिसवाले मुकदमा दर्ज होने पर थाने से फरार हो गए थे। हालांकि बाद में वह जेल गए।

उन दिनों काफी हंगामे के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की गंभीरता के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। 13 साल होने को हैं, प्रमोशन व मेडल की चाह में मासूम छात्रा के खून से हाथ रंगने व फर्जी मुठभेड़ को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी आजाद हैं। स्मिता के परिवार के दर्द की भरपाई शायद ही कभी हो सके।

मेरठ से पत्रकार नितिन सबरंगी की रिपोर्ट.


इसे भी पढ़ें-

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का कबूलनामा-  यूपी पुलिस ने भी प्रमोशन-पोस्टिंग के लिए कइयों की हत्या की

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...