Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

1 मई से ‘शगुन’ चैनल पर उठा पाएंगे शादियों का लुत्‍फ

नई दिल्ली : नोएडा स्थित वरटैंट मीडिया ने पहला मैट्रीमोनियल टीवी चैनल ‘शगुन’ लॉन्च किया है। प्रबंध निदेशक अनुरंजन झा, चेयरमैन चक्रधर धौंढियाल समेत रिचा सोनी, उत्कर्ष नाइक जैसे टेलीविजन सेलेब्रिटी शगुन चैनल के लॉन्च और प्रोमो के अवसर पर उपस्थित थे। शगुन चैनल 24×7 मैट्रीमोनियल टीवी चैनल है। झा ने इसके शो और चैनल की अवधारणा के बारे में विस्तार से बताया। इसे वीडियोकॉन जैसे डीटीएच प्लेटफॉर्मो के जरिये दिखाया जाएगा। लोग 1 मई से टेलीविजन पर शो का लुत्फ उठा सकेंगे।

नई दिल्ली : नोएडा स्थित वरटैंट मीडिया ने पहला मैट्रीमोनियल टीवी चैनल ‘शगुन’ लॉन्च किया है। प्रबंध निदेशक अनुरंजन झा, चेयरमैन चक्रधर धौंढियाल समेत रिचा सोनी, उत्कर्ष नाइक जैसे टेलीविजन सेलेब्रिटी शगुन चैनल के लॉन्च और प्रोमो के अवसर पर उपस्थित थे। शगुन चैनल 24×7 मैट्रीमोनियल टीवी चैनल है। झा ने इसके शो और चैनल की अवधारणा के बारे में विस्तार से बताया। इसे वीडियोकॉन जैसे डीटीएच प्लेटफॉर्मो के जरिये दिखाया जाएगा। लोग 1 मई से टेलीविजन पर शो का लुत्फ उठा सकेंगे।

अनुरंजन झा ने कहा, ‘भारत में शादियों को ध्यान में रखते हुए भारत का पहला मैट्रीमोनियल टीवी चैनल ‘शगुन’ शादी की पूरी नई अवधारणा के साथ आगे आया है। यह चैनल शादी, ज्योतिष, संबंध, खरीदारी से संबद्ध ‘तो बात पक्की’, ‘गोल्ड एंड ब्यूटीफुल’, ‘जनम जनम का साथ’, ‘कुंडली बोले’, ‘जिंदगी शादी से पहले शादी के बाद’ आदि जैसे शो प्रस्तुत करेगा।’

‘तो बात पक्की’ और ‘जिंदगी शादी से पहले शादी के बाद’ जैसे प्राइम टाइम शो को टीवी कलाकार मानिनी मिश्रा, रिचा सोनी और आरजे प्रियांक दुबे द्वारा होस्ट किया जा रहा है।

वरटैंट मीडिया के चेयरमैन चक्रधर धौंढियाल ने कहा, ‘जब झा ने मेरे साथ इस मुद्दे पर विचार किया तो मैंने इस परियोजना पर आगे बढ़ने का तुरंत फैसला ले लिया। मैं भारत के पहले मैट्रीमोनियल टीवी चैनल के लॉन्च की घोशषा कर बेहद उत्साहित हूं। मुझे भरोसा है कि शगुन चैनल दर्शकों को एक श्रेष्‍ठ एवं संपूर्ण अनुभव मुहैया कराएगा। यह चैनल ताजा कंटेंट से परिपूर्ण है और दर्शक आने वाले दिनों में उत्सुकता के साथ इसे देखेंगे।’

चैनल के अलावा, शगुन की मैट्रीमोनियल वेबसाइट भी शुरू की गई है। वेबसाइट आपके लिए एक उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश और शादी की योजना के लिए भी वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह उन सभी दुल्हनों और दूल्हों के लिए एक उपयुक्त अवसर और मंच है जो न सिर्फ शादी का सपना पूरा करना चाहते हैं बल्कि अपने विवाह को राष्‍ट्रीय टीवी चैनल पर प्रसारित होते भी देखना चाहते हैं। शगुन चैनल शुरू में डीटीएच प्लेटफॉर्म वीडियोकॉन पर लांच किया जाएगा और फिर बाद में इसे अन्य डीटीएच कंपनियों द्वारा भी दिखाया जाएगा। केबल प्लेटफॉर्म पर यह 15 शहरों में उपलब्ध होगा जिनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद और जयपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यह नया चैनल आपकी शादी के अनुभव को अनोखे तरीके से यादगार बनाए जाने के मकसद से शुरू किया गया है। इसलिए अपने टेलीविजन को ऑन कर दीजिए और शगुन चैनल के साथ श्रेष्‍ठ मैट्रीमोनी के लिए तैयार रहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...