Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

ज़मानत पर छूटे कांडा का दिनभर गुणगान करता रहा हरियाणा न्यूज़

गुड़गांव, 5 मार्च। गोपाल कांडा जेल से बाहर क्या आए, हरियाणा न्यूज पूरी तरह से गुणगान में जुट गया। गुणगान करें भी क्यों न, भई मालिक जो जेल से बाहर आ गए हैं। हरियाणा न्यूज पर दिन भर इस तरह से कांडा की शान में स्पेशल पैकेज चलते रहे, जैसे कि वे आंदोलन की लड़ाई लड़ते जेल में गए हों और अब जीत हासिल कर लौटे हों। गीतिका शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी हैं कांडा। हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं और जेल जाने से पहले हरियाणा सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे हैं। कांडा को कल ही दिल्ली की कोर्ट से जमानत मिली है।

गुड़गांव, 5 मार्च। गोपाल कांडा जेल से बाहर क्या आए, हरियाणा न्यूज पूरी तरह से गुणगान में जुट गया। गुणगान करें भी क्यों न, भई मालिक जो जेल से बाहर आ गए हैं। हरियाणा न्यूज पर दिन भर इस तरह से कांडा की शान में स्पेशल पैकेज चलते रहे, जैसे कि वे आंदोलन की लड़ाई लड़ते जेल में गए हों और अब जीत हासिल कर लौटे हों। गीतिका शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी हैं कांडा। हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं और जेल जाने से पहले हरियाणा सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे हैं। कांडा को कल ही दिल्ली की कोर्ट से जमानत मिली है।

वैश्य समुदाय के इस दबंग नेता ने गीतिका शर्मा मामले में किस तरह दबंगई दिखाई है, यह सभी जानते हैं। चुनाव आयोग ने बुधवार को ही लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। नेशनल के साथ-साथ हरियाणा के भी सभी क्षेत्रीय चैनलों पर यह सबसे बड़ी खबर रही लेकिन हरियाणा न्यूज के लिए तो कांडा की रिहाई किसी दिवाली से कम नहीं है। सुबह से ही हरियाणा न्यूज की विशेष कवरेज जारी रही। शुरूआत गुड़गांव से हुई, जहां कांडा ने पहले शीतला माता मंदिर में मत्था टेका और फिर झज्जर, रोहतक, हिसार होते हुए अपने घर यानि सिरसा पहुंचे। रास्ते में गोपाल कांडा का जबरदस्ती स्वागत कराने के इंतजाम किए गए थे। वे रास्ते में जिन शहरों से होकर गुजरे, वहां उनके चमचों ने फूलमालाओं से अपने इस बहादुर आका का स्वागत किया। भई उनके लिए तो बहादुर हैं, जो बहादुरी का काम उन्होंने किया था, उसी मामले में जेल में बंद थे, इसलिए रिहा होने के बाद स्वागत तो बनता ही है ना।

हरियाणा में किसी और चैनल या अखबार ने तो कांडा के स्वागत समारोह में कोई खास रूचि नहीं दिखाई लेकिन हरियाणा न्यूज की टीम सुबह से ही गुड़गांव पहुंच गई थी। कांडा की महानता की गाथा जनता को सुनाने के लिए। फिर क्या था जब भी टीवी चैनल खोलो, इस खबर के अलावा कोई खबर नहीं थी। विशेष प्रस्तुति के जरिए यह प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही थी कि कांडा जैसा वीर हरियाणा में पैदा ही नहीं हुआ और जेल से लौटने के बाद हरियाणा की जनता उनके लिए बावली होती जा रही है। अब हरियाणा न्यूज के कर्मचारी भी क्या करते, मालिक जो जेल से रिहा हुए हैं, इसलिए कवरेज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कांडा ने जेके जैन नामक एक व्यक्ति से हरियाणा न्यूज खरीदा था। हां, एक बात जरूर कहूंगा कि अगर हरियाणा न्यूज भी कांडा की गाथा न गाए तो फिर कौन गाएगा। फिर तो कांडा के लिए चैनल चलाने के लिए क्या मायने। पर इतना तो ध्यान रख लेते कि जनता की प्रति भी थोड़ी बहुत जिम्मेदारी है। एक आध और खबर को भी अपने बुलेटिन में जगह दे देते।

 

दीपक खोखर। संपर्कः 09969180040

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...