Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण ने महराजगंज में 17 पत्रकारों की छुट्टी की!

सीमा पर दबंगई और आम जनता की शिकायतों का दैनिक जागरण महाराजगंज ने संज्ञान में लिया और करीब 17 ग्रामीण व शहरी पत्रकारों की छुट्टी कर दी! सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सीमाई क्षेत्र से लगायत अन्य कस्बों से दैनिक जागरण के उन प्रतिनिधियों की, जिसकी शिकायत लोगों ने प्रधान संम्पादक से लगायत प्रभारी महाराजगंज से की थी, का नतीजा अब देखने को मिल रहा है। सूत्रों की माने तो अब तक करीब 17 ऐसे लोगों की छुट्टी कर दी गयी है, जो महज अखबार का इस्तेमाल कर आम जनता का शोषण कर रहे थे।

सीमा पर दबंगई और आम जनता की शिकायतों का दैनिक जागरण महाराजगंज ने संज्ञान में लिया और करीब 17 ग्रामीण व शहरी पत्रकारों की छुट्टी कर दी! सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सीमाई क्षेत्र से लगायत अन्य कस्बों से दैनिक जागरण के उन प्रतिनिधियों की, जिसकी शिकायत लोगों ने प्रधान संम्पादक से लगायत प्रभारी महाराजगंज से की थी, का नतीजा अब देखने को मिल रहा है। सूत्रों की माने तो अब तक करीब 17 ऐसे लोगों की छुट्टी कर दी गयी है, जो महज अखबार का इस्तेमाल कर आम जनता का शोषण कर रहे थे।

ऐसी जानकारी मिली है कि अब भी दैनिक जागरण प्रबंधन करीब 19 और लोगों को बाहर का रास्ता दिखायेगा, जिनकी शिकायतें मिली हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीमाई क्षेत्र के करीब आधा दर्जन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। ऐसे लोग अब अपनी प्रतिष्‍ठा को बचाने के लिए अभी हाल ही में शुरू हुए किसी अन्य अख़बार से जुड़ने की फिराक में लगे हुए हैं, पर उसमें भी एसे लोगों को अभी तक जगह नहीं मिल पाई है।

बताते चले कि विगत दिनों भड़ास4मिडिया ने न्यूज़ प्रकाशित किया था कि करीब 36 लोगों पर दैनिक जागरण कर सकता है कार्रवाई, उसी का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई देखी जा रही है। सीमाई कस्बों में धारदार लिखने वालों को तमाम आरोपों से जहां बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, वहीं दलाल किस्म के लोगों को महज अपनी स्वार्थ के लिए अंदर कर लिया गया था। ठूठीबारी से लगायत बरगदवा, रतनपुर सहित आदि जगहों पर कुछ ऐसे प्रतिनिधियों को रखा गया था जो महज ऐसे न्यूज़ को ही भेजा करते थे जो उनके प्रभारी को पसंद आ रहा था तथा जिससे वारे-न्‍यारे हो रहे थे। 

पर इसका असर यह हुआ कि अखबार का ग्राफ गिरने लगा। दिन प्रतिदिन अपने गिरते ग्राफ को को लेकर चिंतित प्रबंधन अब किसी भी प्रकार कि समझौते के मूड में नहीं दिख रहा है, जिसके कारण ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हाल ही में हुए एक समीक्षा में महाराजगंज जनपद में अमर उजाला नंबर १ की श्रेणी में आ गया है, जिसके चलते दैनिक जागरण में भूचाल आ गया। अब इसी भूचाल का असर इस कार्रवाई में दिखने लगा है।

महाराजगंज से अरुण कुमार वर्मा की रिपोर्ट. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...