मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी सभागार में पापुलेशन फर्स्ट, सहयोग एवं यूनाइटेड नेशन पापुलेशन फंड की ओर से जेंडर संवेदनशीलता पर आयोजित लाडली मीडिया अवार्ड समारोह में कई पत्रकारों को सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में अमर उजाला चंडीगढ़ के पत्रकार आशीष तिवारी भी शामिल है। आशीष को बेस्ट ह्यूमन स्टोरी का अवार्ड दिया गया।
महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय लड़कियों द्वारा लाए जा रहे बदलावों पर की गई खबर के लिए अमर उजाला चंडीगढ़ के पत्रकार आशीष तिवारी को लाडली पुरस्कार से नवाजा गया। कुल 24 पत्रकारों को लाडली पुरस्कार से नवाजा गया. पुरस्कार पाने वालों में यूपी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के विभिन्न मीडिया समूहों से जुड़े पत्रकार शामिल रहे। पुरस्कृत पत्रकारों के नाम इस प्रकार हैं-
अंग्रेजी :
फीचर- त्रिदीप कांति मंडल
आर्टिकल- दिव्या गुप्ता
इश्यूज बेस्ड फीचर- देवर्षि दास गुप्ता
फीचर मैग्जीन- नेहा भट्ट
इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग- अदिति टंडन
इश्यू बेस्ड इंवेस्टिगेटिव सीरीज- सुखवीर अवस्थी
फीचर आनलाइन- कुलसुम मुस्तफा
हिंदी :
न्यूज स्टोरी- शिवानी शर्मा
आर्टिकल- जाहिद खान
फीचर-स्वाति शर्मा सैवाल
कार्यक्रम व पालिसी पर रिपोर्टिंग- प्रवीण भट्ट
फीचर- भावना नायर
कालम- राखी रघुवंशी, देव कन्या ठाकुर
इंवेस्टिगेटिव स्टोरी- प्रियंका दुबे
ह्यूमन इंट्रेस्ट स्टोरी- आशीष तिवारी
सेक्स सलेक्शन पर आर्टिकल- रचना वर्मा
ह्यूमन इंट्रेस्ट स्टोरी- राजू कुमार
ब्लाग- मृनाल वल्लरी
आर्टिकल उर्दू- सलमान अब्दुल समद
फीचर (विशेष जूरी पुरस्कार)- अदिति भादुड़ी।