Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

6 मई को लखनऊ में याद किए जाएंगे दिग्‍गज पत्रकार

बंधुवर, हमारे बीच अनेक ऐसे पत्रकार हुए हैं जिनकी कलम का सामाजिक व राजनीतिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समय की गति और प्रकृति की नियति से आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ हमारे ज़ेहन में हैं जो हमें अक्सर लोक सरोकारों के लिए उन्मुख होने को प्रेरित करती हैं।

बंधुवर, हमारे बीच अनेक ऐसे पत्रकार हुए हैं जिनकी कलम का सामाजिक व राजनीतिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समय की गति और प्रकृति की नियति से आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ हमारे ज़ेहन में हैं जो हमें अक्सर लोक सरोकारों के लिए उन्मुख होने को प्रेरित करती हैं।

इसके तहत सर्वश्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पंडित विनोद शुक्ल, पद्मश्री वचनेश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, घनश्याम पंकज, पंडित शिव कुमार (एसके) त्रिपाठी, डा. सदाशिव द्विवेदी, मोहम्मद अब्दुल (एमए) हफीज, श्रीप्रकाश शुक्ल, ओसामा तलहा, जयप्रकाश शाही, ज़ावेद अंसारी और सियाराम शरण त्रिपाठी की सृजनशील स्मृतियों को प्रणाम करने के लिए सर्वप्रथम और जर्नलिस्ट्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 6 मई, सोमवार को होटल लिनिइज, विराज खंड, गोमती नगर, लखनऊ के सभागार में अपरान्ह तीन बजे से एक शाम-अग्रजों के नाम, स्मृति समारोह आयोजित है। इसमें प्रदेश और देश के अनेक वरिष्ठ व प्रखर पत्रकार तथा वरिष्ठतम राजनीतिज्ञ सम्मिलित होंगे।

ताकि सनद रहे की भावना के तहत अपने अग्रजों की मार्गदर्शक स्मृतियों को संजोने के लिए इस अवसर पर एक पत्रिका स्मृति-शेष का प्रकाशन किया जाएगा। आपसे विनम्र निवेदन है कि स्मृति-शेष के लिए शुभकामना और स्मरणीय मार्गदर्शक आलेख के साथ अग्रजों के उपलब्ध चित्र भी [email protected] पर 15.04.2013 तक उपलब्ध कराने की कृपा करें। स्मृति समारोह बिंदास जिंदगी के पर्याय फक्कड़ पत्रकार जयप्रकाश शाही के मित्रों की ओर से आयोजित है। अन्य सभी लोगों से केवल मार्गदर्शन और आशीर्वचन अपेक्षित है।

आभार के साथ,

धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव      

कार्यकारी सम्पादक, सर्वप्रथम

संयोजक, स्मृति समारोह

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...