Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

‘रोज की खबर’ के कर्मचारियों को दो महीने से सैलरी नहीं, मालिक भाग गया झारखंड

राजधानी लखनऊ से निकलने वाले दैनिक 'रोज की खबर' में ढाई माह से वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने घोर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि होली पर एक साथ बकाये दो महीने का भुगतान कर दिया जाएगा। पर ऐसा हुआ नहीं जिससे यहां कार्यरत कर्मचारियों पर होली का रंग चढ़ने से पहले ही फीका हो गया है। कर्मचारियों में खासा आक्रोश बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 'रोज की खबर' अखबार के मालिक व संपादक चंद्र प्रकाश का झारखंड से दैनिक झारखंड नाम से एख औऱ अखबार निकलता है। सैलरी की मांग कर रहे कर्मचारियों को बहलाने के लिए 11 मार्च को संपादक ने सभी के बकाये दोनों महीनों का वेतन 13 मार्च की तारीख के पोस्ट डेटेड चेक द्वारा दिया और झारखंड निकल गए।

कर्मचारियों ने जब चेक बैंक में लगाए तो खाते में पैसा न होने की वजह से सभी के चेक बाउंस हो गए। अब जब कर्मचारी संपादक को फोन कर रहे हैं तो उनका फोन नहीं उठ रहा है। इससे सभी कर्मचारियों में हताशा का माहौल है। सभी के चेहरे पर मायूसी छायी हुई है। अखबार के मालिक इससे पहले हिंदुस्तान समाचार पत्र पटना में संपादक रह चुके हैं। अजीब विडंबना है कि अखबार से जुड़े होने के बावजूद भी ऐसे मालिक अपने ही कर्मचारियों के साथ दगा करने से नहीं चूक रहे हैं।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित। भड़ास तक अपनी बात पहुंचाने के लिए [email protected] पर हमें में करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...