Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बुद्ध और अंबेडकर के विचारों का प्रसार करता देश का पहला दलित चैनल ‘लॉर्ड बुद्धा टीवी’

नागुपर से देश के पहले ऐसे सेटेलाइट चैनल का प्रसारण होता है जो गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के विचारों और संस्कारों का प्रसार करता है। चैनल का नाम है ‘लॉर्ड बुद्धा टीवी’। दलितों को मुख्यधारा के मीडिया में उचित जगह नहीं मिलती इसलिए दलितों का भी एक मीडिया होना चाहिए, इस विचार को लेकर नागपुर के दो भाइयों राजू मून और सचिन मून ने इस चैनल की शुरुआत की है। बहुत ही सीमित संसाधनों से चलने वाले इस सैटेलाइट चैनल की शुरुआत 18 मई 2012 को हुई थी।

नागुपर से देश के पहले ऐसे सेटेलाइट चैनल का प्रसारण होता है जो गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के विचारों और संस्कारों का प्रसार करता है। चैनल का नाम है ‘लॉर्ड बुद्धा टीवी’। दलितों को मुख्यधारा के मीडिया में उचित जगह नहीं मिलती इसलिए दलितों का भी एक मीडिया होना चाहिए, इस विचार को लेकर नागपुर के दो भाइयों राजू मून और सचिन मून ने इस चैनल की शुरुआत की है। बहुत ही सीमित संसाधनों से चलने वाले इस सैटेलाइट चैनल की शुरुआत 18 मई 2012 को हुई थी।

चैनल पर मुख्य तौर से गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर समेत दलित आंदोलन से जुड़े नेताओं के विचारों और शिक्षाओं को समर्पित कार्यक्रम दिखाए जाते हैं। इनके साथ ही करियर, सेहत, संगीत, करेंट अफेयर्स के कार्यक्रम और समाचारों से जुड़े कार्यक्रम भी आते हैं। चैनल के नाम से ऐसा लग सकता है कि इसमें सिर्फ एक समुदाय विशेष के लोग ही काम करते होंगे या इसके दर्शक एक वर्ग विशेष तक सीमित होंगे। लेकिन हक़ीकत में यहां सभी जाति और धर्म के लोग काम करते हैं। हां ये ज़रूर है कि चैनल को विज्ञापन इसलिए नहीं मिलते क्योंकि इसके दर्शक वर्ग को लेकर जो सोंच बनी है उसके चलते विज्ञापन देने वाली कंपनियों की इस पर नज़र नहीं पड़ी है।

चैनल के अनुसार वर्तमान में इसकी पहुंच 2.5 करोड़ लोगों तक है। राजू मनु कहते हैं कि उन्होने कई कॉरपोरेट कंपनियों से विज्ञापन के लिए मांग की, लेकिन उनसे कोई ख़ास जवाब नहीं मिला। फिलहाल ये चैनल कुछ संस्थाओं की मदद और लोगों के जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले विज्ञापनों से अर्जित आय के सहारे चल रहा है।

चैनल मालिकों का दावा है कि उनका चैनल 17 राज्यों में देखा जाता है। चैनल को उसकी वेबसाइट पर लाइव भी देखा जा सकता है। ये चैनल अभी किसी ‘डायरेक्ट टू होम’सेवा का हिस्सा नहीं है लेकिन कई इलाक़ों में स्थानीय केबल नेटवर्क कंपनियों ने इसे अपने चैनल पैकेज में शामिल किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sunil Uttamrao Salve

    April 1, 2020 at 10:25 pm

    मुलतः फुले शाहु आंबेडकरी विचारधारा को बढाता लार्ड बुद्धा टीवी चैनल को आज डीडी डायरेक्ट फ्री डीश पर किसी हिंदुत्व वादी निर्माता को बेचने से वो निर्माता लाँर्ड बुद्धा टीवी चैनल पर हिंदु भगवानो की मुवी दिखाकर लार्ड बुद्धा चैनल को बदनाम कर रहे हैं। इसका असर चैनल डायरेक्टर पर भी बहिष्कार झेलना पडेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...