लक्सर के प्रेस क्लब (रजि.) में संपन्न हुए चुनाव में आफताब खान को संरक्षक, चौ. नरेश कुमार अवाना को अध्यक्ष, डॉ. सईद हसन को महामंत्री व शमीम अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं दूसरी ओर इण्डियन रिपोर्टर क्लब का भी चुनाव हुआ।
इसमें बिजेन्द्र धीमान को अध्यक्ष, अश्वनी अरोड़ा को महामंत्री, श्रवण अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पुरूषोत्तम शर्मा, कुमुद शर्मा, सूर्यकान्त बेलवाल को सदस्य चुना गया। क्लब के विधि सलाहकार के रूप में ज्ञानेश्वर ठकराल (एडवोकेट), राजेश रस्तोगी (एडवोकेट) को चुना गया।