Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र बनेंगे संन्यासी, 29 अक्टूबर को लेंगे दीक्षा

मीडिया में करीब 45 सालों से सक्रिया भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र ने विधिवत रूप से सन्यास के पथ पर चलने का निर्णय लिया है। 29 अक्टूबर को विधिवत सन्यास दीक्षा लेंगे। जानकारों का मानना है कि मिश्र जी को संत समाज कोई बहुत बड़ा पद देने वाला है। उन्होंने एक मेल जारी कर मीडिया जगत को अपने निर्णय से अवगत कराया।

मीडिया में करीब 45 सालों से सक्रिया भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र ने विधिवत रूप से सन्यास के पथ पर चलने का निर्णय लिया है। 29 अक्टूबर को विधिवत सन्यास दीक्षा लेंगे। जानकारों का मानना है कि मिश्र जी को संत समाज कोई बहुत बड़ा पद देने वाला है। उन्होंने एक मेल जारी कर मीडिया जगत को अपने निर्णय से अवगत कराया।

मेल में माधवकांत जी ने कहा है कि-  ''संसार में विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए परमात्मा ने एक ऐसे मार्ग पर चलने का निर्देश दिया है, जिसे संन्यास-पथ कहा जाता है. संन्यास का मूल अर्थ सबका हो जाना है. निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर भारतीय ज्ञान-विज्ञान और प्राच्य विद्या की प्रतिष्ठा का मेरा जीवनोद्देश्य परक संकल्प अब सोमवार, २९ अक्तूबर २०१२ को विधिवत संन्यास के रूप में फलित हो रहा है. मन, कर्म, वचन, आचरण तो कब का संन्यासी हो चुका था, अब तन और वेश भी वही हो रहा है. इस जीवन में आपसे मिले हर प्रकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करना मेरा कर्तव्य है. साक्षात् शिवस्वरूप रुद्राक्ष पौधे को घर-घर पहुँचाने को दृढ संकल्पित हूँ और ये मेरे जीवन का लक्ष्य भी है. ४४-४५ वर्षों से मीडिया से जुड़ा रहा, मीडिया ने मुझे बहुत कुछ दिया. मीडिया मेरे रक्त में है. प्रभु की कृपा, संत-महापुरुषों के शुभाशीष और आपके सहयोग से शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो चैनल एवं प्रिंट-इलेक्ट्रानिक के कई उपक्रमों को लेकर उपस्थित होऊँगा, जो सनातन मनीषा की प्रतिष्ठा का आधार बनेगा. मेरी मान्यता है कि सत्कर्म और समाज के कार्यों में संन्यास बाधक नहीं सहायक है. आपका सहयोग सदैव चाहिए. अग्रिम धन्यवाद-आभार. आपका- माधवकांत मिश्र''

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...