लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर है। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत, चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा और डॉ. नसीम जैदी व राज्य के अन्य चुनाव अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने कहा कि आप के राज्य में बहुत बड़ी संख्या में पेड न्यूज का प्रकाशन होता है। आपका राज्य पेड न्यूज़ की राजधानी है। पेड न्यूज़ के व्यापार से बाहर निकलिए। पेड न्यूज़ को रोकिए।
चुनाव आयुक्त के इस बयान से हैरान मीडिया ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि हम नहीं मानते कि ये जगह पेड न्यूज़ के लिए कुख्यात है।
कुछ छोटे औऱ क्षेत्रीय दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि माडिया उनकी उपेक्षा कर रहा है। इस पर चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने मीडिया से आग्रह किया कि वो सभी पार्टिंयों की बात समान रूप से मतदाता तक पहुंचाए।