Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मनीष तिवारी का ओहदा बढ़ा, कैबिनेट की बैठकों में ले सकेंगे हिस्सा

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाले मनीष तिवारी ने भले ही राज्यमंत्री के तौर पर सरकार में कदम रखा हो, लेकिन वो अब कैबिनेट की बैठकों में भी औपचारिक तौर पर हिस्सा ले सकेंगे। इतना ही नहीं, वे आर्थिक मामलों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कैबिनेट कमेटियों में भी हिस्सा ले सकेंगे।

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाले मनीष तिवारी ने भले ही राज्यमंत्री के तौर पर सरकार में कदम रखा हो, लेकिन वो अब कैबिनेट की बैठकों में भी औपचारिक तौर पर हिस्सा ले सकेंगे। इतना ही नहीं, वे आर्थिक मामलों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कैबिनेट कमेटियों में भी हिस्सा ले सकेंगे।

 

उन्हें ये अधिकार देने के लिए कैबिनेट सेक्रेटेरियट ने बाक़ायदा आदेश पारित किया है। इस तरह उनका दर्ज़ा कैबिनेट मंत्री के स्तर का बना दिया गया है। भारत के संवैधानिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्यमंत्री को इस तरह की तरक्की दी गयी हो। ऐसा माना जा रहा है कि ये अनोखा प्रयोग तिवारी की राहुल गांधी से नज़दीकियों के कारण किया गया है।
 
ग़ौरतलब है कि हाल ही में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (जीओएम) ऑन मीडिया का पुनर्गठन किया था। इस समूह में शामिल नए लोगों में सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के अलावा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद, संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ, कानून मंत्री अश्विनी कुमार प्रमुख हैं।
 
नयी व्यवस्था के मुताबिक़ वित्त मंत्री पी चिदंबरम कैबिनेट के प्रवक्ता होंगे। राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी के लिए कमलनाथ प्रवक्ता होंगे और उनकी अनुपस्थिति में अश्विनी कुमार इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...