Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मीडिया नकारात्मक के साथ सकारात्मक खबरों को भी स्थान देः दौसा पत्रकार कार्यशाला

गुरूवार को दौसा में आयोजित राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की राज्य स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में विधायक शंकरलाल शर्मा ने समाज में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया की समाज के उत्थान में अहम भूमिका है। मीडिया जिस तरह से नकारात्मक खबरें प्रकाशित करता है उसी तरह से सकारात्मक खबरों को भी स्थान देना चाहिए। उन्होने कहा इसमें कोई दो राय नही है कि मीडिया समाज का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण स्तम्भ है। पत्रकार कार्यशाला के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार वीर सक्सेना ने मीडिया, राजनीति और औधोगिक विकास विषय पर चर्चा करते हुये कहा कि मीडिया को सभी स्तर पर संतुलन बनाये रखने की जरूरत है।

गुरूवार को दौसा में आयोजित राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की राज्य स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में विधायक शंकरलाल शर्मा ने समाज में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया की समाज के उत्थान में अहम भूमिका है। मीडिया जिस तरह से नकारात्मक खबरें प्रकाशित करता है उसी तरह से सकारात्मक खबरों को भी स्थान देना चाहिए। उन्होने कहा इसमें कोई दो राय नही है कि मीडिया समाज का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण स्तम्भ है। पत्रकार कार्यशाला के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार वीर सक्सेना ने मीडिया, राजनीति और औधोगिक विकास विषय पर चर्चा करते हुये कहा कि मीडिया को सभी स्तर पर संतुलन बनाये रखने की जरूरत है।

उन्होने कहा कि फोरम ने राजस्थान में कम समय में कई पत्रकार कार्यशाला आयोजित करवाने का इतिहास बनाया है। इससे राजस्थान के पत्रकारों को लाभ मिला है। वीर सक्सेना ने उपस्थित पत्रकारों को वर्तमान में पत्रकारिता करने के बारें में विस्तृत रूप से समझाते हुये कहा कि मिशन पत्रकारिता करते हुये किसी से डरने की जरूरत नहीं है। हमें किसी भी राजनेता या उधोगपति के दबाव में आने की भी जरूरत नहीं है, हम सम्मान सभी का करें परन्तु अपने सम्मान को बनाते हुये पत्रकारिता के कार्य को अंजाम दे।   

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता करते रहने के गुर सिखाये और उपस्थित पत्रकारों को बताया कि राजस्थान भर में फोरम के 900 से अधिक पत्रकार सदस्य बने हुये हैं। फोरम ने उन्हीं को सदस्य बनाया है जो वर्तमान में विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य कर रहें है। दिल्ली दूरदर्शन के राजनीतिक संपादक डॉ. ओपी यादव ने मीडिया और औधोगिक विकास पर विस्तृत रूप से बताया। वरिष्ठ पत्रकार संजय गौड़ ने मीडिया बिकाउ नहीं है की बात कहते हुये कहा कि अगर पत्रकार साईकल के स्थान पर मोटरसाईकल पर जाकर कवरेज करता है तो क्या गलत है, क्या पत्रकार का परिवार नहीं है? उन्होने कहा कि एक अखबार चलाने के लिये कितने साधन जुटाने पड़ते हैं, और अगर एक पत्रकार अखबार निकाल रहा है तो वो बड़ी बात है।

राज्य स्तरीय पत्रकार कार्यशाला का शुभारम्भ दौसा के विधायक शंकरलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार वीर सक्सेना , राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सक्सेना, दिल्ली दूरदर्शन के राजनीतिक संपादक डॉ. ओपी यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पत्रकार सम्मेलन में एसबीआई नार्थ जोन के निदेशक विनोद बिहारी शर्मा, लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, राजस्थान विश्वविधालय की प्रोफेसर डॉ. फरगाना, वरिष्ठ पत्रकार शरद मेहता मुम्बई, पत्रकार महिपाल सिंह सीकर, अशोक लोढा नसीराबाद, हेमन्त साहु ब्यावर, विवेक सिंह भरतपुर आदी कई पत्रकारों ने मीडिया, राजनीति और औधोगिक विकास विषय पर अपने विचार रखे। इस पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को भी सम्मनित किया गया। पत्रकार सम्मेलन का संचालन उदयपुर की पत्रकार शकुन्तला सरूपरिया ने किया, आभार दौसा जिला अध्यक्ष कमल शर्मा ने व्यक्त किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...