पीटीआई से मिली ख़बर के मुताबिक मेघालय के एक वरिष्ठ पत्रकार प्रसाद गुप्ता का शनिवार को गुवाहाटी में दिल का दौरा पड़ने से निधन से हो गया। गुप्ता के परिजन और मित्रों ने उनके निधन की जानकारी दी।
55 वर्षीय गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं।
गुप्ता पत्रकार समुदाय और आम लोगों में काफी लोकप्रिय थे और उन्हें उनकी ईमानदारी और मुखर रवैये के लिए जाना जाता था।
उन्होंने कई मीडिया संगठनों के लिए काम किया। इनमें प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया दोनों शामिल हैं।





