Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

बिहार

पटना में होने जा रही भाजपा के नरेंद्र मोदी की रैली में तकरीबन 60-70 करोड़ से ऊपर खर्च होने का अनुमान है

: गरीबी से खफ़ा, अरबों की सभा : पटना में होने जा रही , भाजपा के नरेंद्र मोदी की रैली में तक़रीबन 60-70 करोड़ से ऊपर खर्च होने का अनुमान है ! पिछली कानपुर की रैली में भी करोड़ों रुपये बहाए गए ! अब तक कई सौ करोड़ रुपये, नरेंद्र मोदी की रैली में बहाए जा चुके हैं……. कई सौ करोड़ और बहाए जाने की उम्मीद है ! एक ऐसी उम्मीद , जो गरीबी से खफ़ा है और अमीरों के सहयोग से, गरीबी हटाने का का राग अलापती है !

: गरीबी से खफ़ा, अरबों की सभा : पटना में होने जा रही , भाजपा के नरेंद्र मोदी की रैली में तक़रीबन 60-70 करोड़ से ऊपर खर्च होने का अनुमान है ! पिछली कानपुर की रैली में भी करोड़ों रुपये बहाए गए ! अब तक कई सौ करोड़ रुपये, नरेंद्र मोदी की रैली में बहाए जा चुके हैं……. कई सौ करोड़ और बहाए जाने की उम्मीद है ! एक ऐसी उम्मीद , जो गरीबी से खफ़ा है और अमीरों के सहयोग से, गरीबी हटाने का का राग अलापती है !

अदभुत !

गरीबों को पैरों तले रौंद कर, अरबपति बनी आत्माएं "गरीब" मोदी के "गरीबी हटाओ अभियान" के साथ हैं ! अजूबा ! पूंजीवाद खतरे में है ? वाम के पुनर्जन्म की आशंका ? सैकड़ों करोड़पति और अरबपति अमीर , "गरीब" मोदी के मुरीद हैं ?

घोर आश्चर्य (घोर पाप ?)!

पैसे वाले…..किसी गरीब या गरीबी की वक़ालत करने वाले के मुरीद नहीं होते ! अमीर , गरीब के साथ सुर-ताल मिलाकर चल भी नहीं सकते ! करोड़ों-अरबों रुपये बहाए जा रहे … नरेन्द्र मोदी नाम के एक "गरीब" को राजनीतिक रूप से अमीर बनाने के लिए !

दुनिया बदल रही है ! तेज़ी से ! अमीर और अमीर बन रहे हैं , बड़ी तेज़ी से ! गरीब और गरीब हो रहे हैं सबसे तेज़ी से !

अमीरों का ये अरबों का "महादान", मोदी के "अमीर " बनते ही "भू-दान " की फिराक़ में है ! अरबों का खरबों बनाने की ख़ुराक में है ! मोदी बने तो ठीक, नहीं तो राहुल की ताक में है ! मोदी ये मानते हैं , अमीरों की नस्ल पहचानते हैं ! गरीबों का हाल जानते हैं !

गरीब भारत का प्रधानमंत्री बने तो ठीक , नहीं तो…….अमीर गुजरात का मुख्यमंत्री !

कौन ना मर मिटेगा इन अदाओं पे …….. जहाँ पांचो उंगली घी में और सर कढाई में…. हारे तो ……..अमीरों के पैसे फूंक गए गरीबों की रहनुमाई में !

जीते तो…….गरीब महज़ जिंदाबाद…..अमीरों की उंगली मलाई में !

अजित कुमार

+91-9594471363

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...