कई दिनों से सुर्खियों में शुमार गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। सभी पोल यही बोल रहे हैं कि गुजरात में नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने जा रही है। सभी एक सुर में कह रहे हैं कि 182 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी। पोल यह भी कह रहे हैं कि 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
एक्जिट पोल के नतीजों में इस तरह का मतैक्य बहुत दुर्लभ बात है। जिन टेलीविजन चैनलों ने पोल कराए हैं (कुछ का कहना है कि उन्होंने सर्वेक्षण ही कराया है), उनके बीच सीटों की संख्या पर मतभेद है। टाइम्स नाउ-सी वोटर सर्वेक्षण के अनुसार गुजरात में भाजपा को 119 से 129 के बीच सीटें हासिल होंगी और कांग्रेस को 49 से 59 सीटें मिलेंगी। हेडलाइंस टुडे-ओआरजी सर्वेक्षण (एक्जिट पोल नहीं) में भाजपा को 118 से 128 के बीच और कांग्रेस को 50 से 56 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इंडिया टीवी का अनुमान है कि भाजपा को 124 और कांग्रेस को 54 सीटें हासिल होंगी। न्यूज 24-चाणक्या के एक्जिट पोल में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। उसमें 129 से 140 सीटों पर भाजपा की फतह का अनुमान जताया गया है और कांग्रेस के खाते में 40 सीटें (11 कम या ज्यादा हो सकती हैं) दिखाई जा रही हैं। एसी-नीलसन और एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल में भाजपा को 116 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 60 सीटें मिलने का अनुमान है।
ज्यादातर चैनल इस बात पर भी सहमत हैं कि भाजपा के बागी नेता केशूभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) की भी इन चुनावों में बोहनी हो जाएगी। हालांकि ज्यादातर चैनल उसका आंकड़ा 2 से 6 के बीच बता रहे हैं। मतदान के बाद सियासी हवा भांपने का एक और तरीका सटोरियों की चाल है। सटोरिये गुजरात में भाजपा को 90 से 100 सीट मिलने पर 100 रुपये पर 40 रुपये का भाव दे रहे हैं। पार्टी को 120 से ज्यादा सीटें मिलने की सूरत में 100 रुपये पर 350 रुपये का भाव चल रहा है। कांग्रेस को 50 सीट मिलने की सूरत में 100 रुपये पर 30 रुपये का भाव दिया जा रहा है।
गुजरात: सीटों का अनुमान
| पार्टी |
सीट
2007
|
सीट 2012
(न्यूज 24-चाणक्या)
|
सीट 2012
इंडिया न्यूज – सी वोटर
|
सीट 2012
एबीपी – नीलसन
|
सीट 2012
आज तक – ओआरजी
|
| भाजपा |
117
|
140 ± (प्लस/माइनस) 11 सीटें
|
120
|
126
|
118-128 |
| कांग्रेस |
59
|
40 ± (प्लस/माइनस) 11सीटें
|
58
|
50
|
50-56 |
| अन्य |
6
|
2 ± (प्लस/माइनस) 3 सीटें
|
4
|
6
|
4-6 |
हिमाचल प्रदेश: सीटों का अनुमान (चाणक्या)
| पार्टी |
वोट
2007
|
वोट
2012(न्यूज24-चाणक्या)
|
सीट
2007
|
सीट 2012
(न्यूज 24 – चाणक्या)
|
सीट 2012
(इंडिया न्यूज – सी वोटर)
|
| कांग्रेस |
39%
|
44 ± 3%
|
23
|
40 ± (प्लस/माइनस) 7 सीटें
|
31 ( ±4) |
| भाजपा |
44%
|
39 ± 3%
|
41
|
23 ± (प्लस/माइनस) 7 सीटें
|
34 ( ±4) |
| अन्य |
17%
|
17 ± 3%
|
4
|
5 ± (प्लस/माइनस) 3 सीटें
|
3 ( ±4) |
|
