Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

प्रसिद्ध कवि और पटकथा लेखक मुमुक्षु मुद्गल का निधन

नोएडा निवासी ज्योतिषविद् एम.एल. मुद्गल के ज्येष्ठ पुत्र मुमुक्षु मुद्गल का निधन 9 जनवरी 2014 को दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया है। मुमुक्षु मुद्गल का निधन उनके निवास स्थान एवर शाइन कॉलोनी, मलाड, मुंबई में हुआ। 46 वर्षीय मुमुक्षु एक प्रसिद्ध फिल्म और टीवी धारावाहिक पटकथा लेखक थे।

मुमुक्षु मुद्गल ने दर्जनों फिल्म और टीवी धारावाहिकों की पटकथाएं लिखी हैं। ‘गली-गली में चोर’ उनके द्वारा लिखी हिट फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज से पूर्व इसे श्री अन्ना हजारे को उनके गांव रालेगांव सिद्धी में दिखाया गया था। छोटे मियां, छोटे मियां-बड़े मियां और लीड इंडिया कुछ टीवी सीरियल हैं जिनकी स्क्रिप्ट उन्होंने लिखी थीं। वह जी टीवी और कलर टीवी के अवार्ड शो की स्क्रिप्ट भी लिख चुके हैं। वे अपने पीछे माता-पिता, छोटे भाई, पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से उनके परिजन, रिश्तेदार और प्रशंसक शोक संतप्त हैं।

Jyoti Singh

Media Coordinator

DBT Communication Cell

Vigyan Prasar

Department of Science and Technology

New Delhi

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...