Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मीडिया मंदी की मार से उबरा, नेटवर्क18 वाले गुजराती बिजनस चैनल और बिजनेस अखबार लांच करेंगे

नेटवर्क18 ने गुजराती भाषा में बिजनेस समाचारों का चैनल और सामान्य मनोरंजन का दूसरा चैनल पेश करने की घोषणा की है. गुजराती समाचार चैनल के अलावा समूह कुछ हफ्तों में पहला आनलाइन बिजनेस अखबार ‘फर्स्टबिज डॉट काम’ पेश करेगा. यह समूह फिलहाल समाचार एवं विश्लेषण वेबसाइट 'फर्स्टपोस्ट डॉट काम' चलाता है. समूह का मानना है कि मीडिया उद्योग मंदी के लंबे दौर से बाहर निकल रहा है.

नेटवर्क18 ने गुजराती भाषा में बिजनेस समाचारों का चैनल और सामान्य मनोरंजन का दूसरा चैनल पेश करने की घोषणा की है. गुजराती समाचार चैनल के अलावा समूह कुछ हफ्तों में पहला आनलाइन बिजनेस अखबार ‘फर्स्टबिज डॉट काम’ पेश करेगा. यह समूह फिलहाल समाचार एवं विश्लेषण वेबसाइट 'फर्स्टपोस्ट डॉट काम' चलाता है. समूह का मानना है कि मीडिया उद्योग मंदी के लंबे दौर से बाहर निकल रहा है.

समूह के सीईओ यानि मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी साई कुमार ने कहा कि समूह अंग्रेजी के सबसे पुराने बिजनेस चैनल-सीएनबीसी टीवी18, समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन और हिंदी बिजनेस समाचार चैनल सीएनबीसी-आवाज पहले से चला रहा है. समूह जल्दी ही गुजराती भाषा में बिजनेस समाचार चैनल सीएनबीसी बाजार पेश करेगा.

नेटवर्क18 कई क्षेत्रीय समाचार चैनलों और फोर्ब्स समेत दर्जन भर पत्रिकाओं का परिचालन करता है. सोमवार शाम सीनएनबीसी इंडिया बिजनेस लीडर पुरस्कार समारोह के मौके पर बोलते हुए समूह के संस्थापक और प्रबंध निदेशक राघव बहल ने कहा, ‘‘मीडिया उद्योग का प्रदर्शन फिलहाल अच्छा है और पिछले 10 साल से ऐसे माहौल की तैयारी हो रही थी’’.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...