Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

न्यूज 24 से कई विकेट गिरे, सस्ते कर्मियों की तलाश तेज

केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला के न्यूज चैनल न्यूज24 से खबर है कि कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. प्रबंधन अब ऐसे सस्ते लोगों की तलाश कर रहा है जो कम सेलरी में ज्यादा से ज्यादा काम दे सकें. इस्तीफा देने वालों में मनीष, अनूप, अखलाक, नीरज, ब्रजेश आदि नाम प्रमुख हैं. मनीष डिप्टी ईपी पद पर थे. वे आजतक गए हैं. एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर अनूप पांडे भी टीवी टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हैं. वे तेज चैनल में काम करेंगे.

केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला के न्यूज चैनल न्यूज24 से खबर है कि कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. प्रबंधन अब ऐसे सस्ते लोगों की तलाश कर रहा है जो कम सेलरी में ज्यादा से ज्यादा काम दे सकें. इस्तीफा देने वालों में मनीष, अनूप, अखलाक, नीरज, ब्रजेश आदि नाम प्रमुख हैं. मनीष डिप्टी ईपी पद पर थे. वे आजतक गए हैं. एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर अनूप पांडे भी टीवी टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हैं. वे तेज चैनल में काम करेंगे.

पैनल प्रोड्यूसर अखलाक अब्दुल्ला भी इस्तीफा देकर तेज के साथ कदमताल करेंगे. एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर नीरज पांडे के बारे में चर्चा है कि वे अल्फा चैनल के साथ जुड़ गए हैं. एसोसिएट प्रोड्यूसर ब्रजेश चतुर्वेदी भी अल्फा के हिस्से बने हैं. इनके अलावा कुछ और लोगों के भी न्यूज24 से जाने की खबरें हैं. सूत्रों का कहना है कि न्यूज24 में प्रबंधन कम पैसा देता है और इतना ज्यादा काम लेता है कि वहां कार्यरत आदमी मौका मिलते ही दूसरे जगह भाग लेता है. इसी कारण पहले भी न्यूज24 को लोग छोड़कर जाते रहे हैं. फिलहाल जो भगदड़ शुरू हुई है उसका बहुत बड़ा कारण कम सेलरी देना और बहुत ज्यादा काम लेना है. हालांकि प्रबंधन अपनी नीति में बदलाव करने के मूड में नहीं है. जो लोग गए हैं उनकी जगह पर उनसे भी सस्ते लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है.

अगर आपके पास भी न्यूज24 को लेकर कोई जानकारी, खबर या संस्मरण हो तो भड़ास के साथ शेयर करें, [email protected] पर मेल करके.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...