Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

न्यूज़11 में भी कर्मियों की दीवाली रही काली

: मालिक हुए 'लापता' : झारखंड के चैनल ''न्यूज़ 11'' में मीडियाकर्मियों को दीवाली तक भी सितंबर माह की सैलरी नहीं मिल पायी। सूत्रों का कहना है कि मैनेजमेंट ने 16 नवंबर तक पैसा देने का भरोसा दिलाया है। न्यूज़ 11 में पिछले कुछ महीनों से सैलरी का बैकलॉग चल रहा है और चैनल की हालत ठीक नहीं है।

: मालिक हुए 'लापता' : झारखंड के चैनल ''न्यूज़ 11'' में मीडियाकर्मियों को दीवाली तक भी सितंबर माह की सैलरी नहीं मिल पायी। सूत्रों का कहना है कि मैनेजमेंट ने 16 नवंबर तक पैसा देने का भरोसा दिलाया है। न्यूज़ 11 में पिछले कुछ महीनों से सैलरी का बैकलॉग चल रहा है और चैनल की हालत ठीक नहीं है।

पिछले कई महीनों से हर महीने लगातार अच्छे मीडियाकर्मी नौकरी छोड़ कर दूसरे चैनलों या संस्थानों में जा रहे हैं। नवीन पांडे, आसिफ इक़बाल और गौतम मिश्रा पिछले महीने ही छोड़ चुके हैं। चैनल की आर्थिक हालत का आलम ये है कि कई कंपनियों और सर्विस प्रोवाइडर्स का भारी बकाया है और मामले अदालतों तक पहुंच गए हैं।

एस्सेल श्याम ने तो हाल ही में दिल्ली की एक अदालत से चैनल के मालिक अरुप चटर्जी पर बकाया पैसा न मिलने पर गैर जमानती वारंट तक निकलवा दिया है। ख़बर है कि हाल ही में दिल्ली पुलिस की टीम अरुप को ग़िरफ़्तार करने पहुंची भी थी, लेकिन वे धनबाद भाग गए थे। खास बात ये है कि अरुप सरकारी बॉडीगार्ड भी रखते हैं, लेकिन रांची पुलिस ने उन्हें 'ट्रेस लेस' यानी लापता बता दिया।

बहरहाल, चैनल से जुड़े उपरोक्त मसलों के बारे में अरुप चटर्जी का कहना है कि उनके यहां सब कुछ ठीक चल रहा है।  सब कुछ बमबम चल रहा है। कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। कहीं कोई वारंट नहीं है। वारंट वगैरह होता तो कम से कम मुझे तो पता ही होता। एस्सेल श्याम से कोई लफड़ा नहीं है। कई महीने से सेलरी कर्मियों के न मिलने के सवाल पर अरुप का कहना था कि उनके यहां सब कुछ ठीक चल रहा है, कोई भी दिक्कत नहीं है। आज चैनल न्यूज11 की तीसरी वर्षगांठ हैं। आप सभी लोग चैनल को शुभकामनाएँ दीजिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...