लाइव इंडिया न्यूज चैनल का संचालन करने वाली कंपनी समृद्ध जीवन फूड लिमिटेड समूह अपने करेंट अफेयर्स पत्रिका 'लाइव इंडिया' की लांचिंग 13 फरवरी को दिल्ली से करेगी. यह 80 पेज की मासिक पत्रिका होगी. इसमें समाचारों के सभी आयामों को शामिल किया जाएगा. इस पत्रिका के डमी एडिशन में राहुल देव, प्रमोद जोशी, वर्तिका नंदा, कैलाश खेर आदि के लेख और आर्टिकल शामिल हैं.
इस पत्रिका का प्रधान संपादक डा. प्रवीण तिवारी को बनाया गया है. डा. तिवारी लम्बे समय से लाइव इंडिया में एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. डा. तिवारी चैनल में भी अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. उन्हें पत्रिका की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
डा. तिवारी के अलावा उनकी टीम में आजतक तथा सहारा को अपनी सेवाएं दे चुके पंकज शर्मा एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा भरत श्रीवास्तव, अमित कुमार गौर, सुनील कुमार एवं विशाल जैन भी पत्रिका की टीम में शामिल हैं.
फिलहाल यह ग्रुप लाइव इंडिया न्यूज चैनल, मी मराठी न्यूज चैनल तथा प्रजा विचार साप्ताहिक का प्रकाशन कर रहा है. इंडिया लाइव पत्रिका इस समूह का नया वेंचर होगा. पत्रिका की लांचिंग ग्रुप एडिटर सतीश के सिंह के निर्देशन तथा नेतृत्व में होगी.