Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘NRI ACHIEVERS’ ने पूरा किया एक साल, एक और मैगजीन लांच करेंगे राजीव पंछी

पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशियों को ध्यान में रखकर दिल्ली से निकाली जा रही ग्लोबल मासिक पत्रिका NRI ACHIEVERS ने एक साल पूरा कर लिया है।  पत्रिका के प्रधान संपादक राजीव गुप्ता उर्फ राजीव पंछी ने एक साल के सफर को बेहद कामयाब करार दिया है। पत्रिका के डिजीटल संस्करण को पूरी दुनिया में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अभी तक निकाले गए 12 अंकों की सामग्री, डिजाइन और ले-आउट को खासा पसंद किया जा रहा है। इस सफलता से उत्साहित होकर ग्रुप ने एक और पत्रिका INDIAN  ACHIEVERS लांच करने का ऐलान किया है।

पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशियों को ध्यान में रखकर दिल्ली से निकाली जा रही ग्लोबल मासिक पत्रिका NRI ACHIEVERS ने एक साल पूरा कर लिया है।  पत्रिका के प्रधान संपादक राजीव गुप्ता उर्फ राजीव पंछी ने एक साल के सफर को बेहद कामयाब करार दिया है। पत्रिका के डिजीटल संस्करण को पूरी दुनिया में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अभी तक निकाले गए 12 अंकों की सामग्री, डिजाइन और ले-आउट को खासा पसंद किया जा रहा है। इस सफलता से उत्साहित होकर ग्रुप ने एक और पत्रिका INDIAN  ACHIEVERS लांच करने का ऐलान किया है।

इस पत्रिका के माध्यम से ग्रुप न केवल पूरी दुनिया में फैले भारतवंशियों तक देश की कला और संस्कृति पहुंचा रहा है, बल्कि नई पीढ़ी के मन में अपने देश को लेकर उठने वाली जिज्ञासाओं को भी शांत करने में लगा है। पत्रिका की सामग्री चुनते समय उन रिपोर्ट्स को प्रमुखता दी जा रही है, जिनसे अपने देश की सही सही छवि पूरी दुनिया में बने। कुछ समय पहले तक दुनिया में भारत को सांप और सपेरों का देश माना जाता था, लेकिन नई पीढ़ी ने देश की कायापलट कर दी है। एक आधुनिक और शिक्षित देश की छवि के साथ ही भारतवंशियों को अपने देश में निवेश के अवसर मुहैया कराने में भी पूरी मदद की जा रही है।

इतना ही नहीं ग्रुप के साथ जुड़े कई NGO की टीम ऐसे कार्यक्रम तैयार कर रही है, जिससे नई पीढ़ी के बच्चे अपनी संस्कृति और कला से रूबरू हो सके। कुछ ही समय में यूरोपीय देशों से भारतीय बच्चों का एक दल सांस्कृतिक यात्रा पर अपने देश यात्रा पर भी आने वाला है।  आज NRI Achievers पत्रिका के साथ न केवल अफ्रीकन देशों के हाई कमिश्नर और राजदूत बल्कि वो देश भी जहां भारतवंशी कई पीढ़ियों से रह रहे हैं जुड़ चुके हैं।

ऐसे देशों में मॉरीशस,. फिजी, त्रिनिडाड एंड टोबेको, सूरीनाम, जमैका,. ऑस्ट्रेलिया आदि शामिल हैं। भारत के संबंधित कोई भी खबर इन देशों के पाठकों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाती है। NRI से जुड़े मसलों, उनकी समस्याओं, उनका निराकरण आदि की पूरी जानकारी समय समय पर दूतावास के लेकर पत्रिका के जरिए पहुंचाई जा रही है। इसी तर्ज पर अब  INDIAN  ACHIEVERS को लांच करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...