Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

एनयूजे की रांची में बैठक 25 से, हरियाणा के 14 पत्रकार शामिल होंगे

चंडीगढ़। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का चौदह सदस्यीय दल तेइस नवम्बर को रांची के लिए रवाना होगा। इस दल की वापसी उन्नतीस नवम्बर को होगी। यह जानकारी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सचिव एवं एचयूजे प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने दी। उन्होंने बताया कि रांची में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पच्चीस से सत्ताइस नवम्बर तक आयोजित की जा रही है। बैठक में हरियाणा से चौदह सदस्यीय पत्रकारों का दल भाग लेगा। 

चंडीगढ़। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का चौदह सदस्यीय दल तेइस नवम्बर को रांची के लिए रवाना होगा। इस दल की वापसी उन्नतीस नवम्बर को होगी। यह जानकारी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सचिव एवं एचयूजे प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने दी। उन्होंने बताया कि रांची में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पच्चीस से सत्ताइस नवम्बर तक आयोजित की जा रही है। बैठक में हरियाणा से चौदह सदस्यीय पत्रकारों का दल भाग लेगा। 

श्री राठी ने बताया कि बैठक में हरियाणा में मीडियाकर्मियों की स्थिति एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एचयूजे द्वारा प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रत्येक जिले में यूनियन की सक्रिय इकाइयां कार्य कर रही है। एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि जनवरी माह से जिला स्तरीय कार्यशालाएं, सम्मेलन, चर्चा गोष्ठियां तथा सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। जिनमें भ्रष्टाचार उन्मूलन में मीडिया की भूमिका, सूचना के अधिकार का प्रयोग, नई सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी व खोजपरक पत्रकारिता आदि विषय प्रमुख होंगे।

संजय राठी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में लोकसभा की स्टैंडिंग कमेटी के सामने पेड न्यूज के संदर्भ में मीडिया का पक्ष रखा। जिसमें पेड न्यूज के कारण पूरे लोकतांत्रिक ढांचे पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों, मीडिया की विश्वसनीयता पर उठते सवाल तथा आम जनमानस पर समाचार पत्रों एवं चैनलों के प्रति नजरिए पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सांसद राव इंद्रजीत सिंह, समिति के सदस्य एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, राज्यसभा सांसद सलीम अंसारी सहित कमेटी के अन्य सांसद सदस्य उपस्थित थे।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...