Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

Operation Prime Minister का पूरा सच सुनिए सेफोलाजिस्ट भावेश झा की जुबानी

Dear Yashwant ji, जैसा आपसे फ़ोन पर बात हुई थी, ऑपरेशन प्राइम मिनिस्टर के बारे में… उसी को लेकर अपनी बात रख रहा हूं…  February 12 को इवनिंग में मेरे पास एक लड़की का +91 xxxxxx4836 नंबर से फ़ोन आया था. उसने मुझे बताया कि उसका नाम सुगंधा त्यागी है और वो एक इलेक्शन रिलेटेड वेबसाइट कंपनी में काम करती है.

Dear Yashwant ji, जैसा आपसे फ़ोन पर बात हुई थी, ऑपरेशन प्राइम मिनिस्टर के बारे में… उसी को लेकर अपनी बात रख रहा हूं…  February 12 को इवनिंग में मेरे पास एक लड़की का +91 xxxxxx4836 नंबर से फ़ोन आया था. उसने मुझे बताया कि उसका नाम सुगंधा त्यागी है और वो एक इलेक्शन रिलेटेड वेबसाइट कंपनी में काम करती है.

उसने मुझे बताया कि हम कुछ पोलिटिकल पार्टियों के लिए ओपिनियन पोल कराना चाहते हैं और इसलिए ज्यादा बातचीत के लिए आपसे मिलना चाहते हैं. मैंने उसे कहा कि आप एक रिक्वेस्ट मेल कीजिये फिर मैं आपको मीटिंग का टाइम दूंगा। उसने मुझे मेल जो भेजा इस तरह है…

Hi

According to our telephonic conversation I am sending you a mail as asked by you, carrying a request for the opinion poll.  I am working for the election specialist and looking forward for a opinion poll to be done by you for some political parties. Regarding this I want to see you for a detailed discussion.

Looking forward for a speedy revert from you.

Regards

Sugandha Tyagi

Operations Head

इसके बाद हम लोग February 15 को मिलने के लिए तैयार हो गए GIP मॉल नोएडा में. तय समय के अनुसार 3 बजे मैं GIP मॉल पहुँच गया था. उसके बाद सुगंधा त्यागी का फ़ोन आया +91 xxxxxx1044 से कि सर मैं थोड़ी देर में पहुच रही हूँ. मैं वहीँ मॉल के अंदर CCD में वेट करने लगा. कुछ देर बाद सुगंधा आयीं और उसने कन्वर्सेशन शुरू की. मैंने अपना इंट्रोडक्शन दिया कि मैं भावेश झा, CNX MEDIA का मैनेजिंग डायरेक्टर और psephologist हूँ, उसने अपना इंट्रोडक्शन दिया.

इंट्रोडक्शन के बाद उसने बताया कि वो कुछ पोलिटिकल पार्टियों के लिए ओपिनियन पोल करना चाहती है और उसने मुझे बताया कि हम उन पोलिटिकल पार्टियों के फेवर में ओरिजनल डेटा को manipulate कराना चाहते हैं. मैंने उसको सीधे तौर पर मना कर दिया कि ये गैरकानूनी है.… ऐसा हम किसी भी कीमत पर नहीं कर सकते हैं. उसने मुझे कई बार कन्वीन्स करने की कोशिश कि ताकि मैं data manipulation के लिए तैयार हो जाऊं लेकिन मैंने बिलकुल मना कर दिया कि हमारी एजेंसी ऐसा काम नहीं करती.

कन्वर्सेशन के दौरान उसने मुझे कई सारे गैरकानूनी काम के लिए पूछा जिसमें प्रोजेक्ट के कॉस्ट के रूप में कैश लेना यानि  blackmoney भी शामिल था लेकिन मैंने स्ट्रिक्टली बताया कि हम सिर्फ चेक के दवारा ही प्रोजेक्ट कॉस्ट लेते हैं. फिर मुझे CP जाना था और जाते जाते मैंने उसको बताया कि यदि आपके पास सच में प्रोजेक्ट है तो दुबारा हमसे तभी मिलिए जब आप लीगली काम करना चाहो। और मैं वहाँ से निकल गया.

मैं इस वाकये को भूल गया था लेकिन न्यूज़ एक्सप्रेस पर ऑपरेशन प्राइम मिनिस्टर देखने के बाद मुझे समझ में आया कि मेरे पर भी स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की गई थी जिसमें वो लोग मुझसे कोई भी गैरकानूनी काम कराने में नाकाम रहे थे. अब मैंने थोड़ा जानकारी जुटाया तो मालूम हुआ कि जो लड़की मुझसे मिलने आयी थी उसका नाम सुगंधा त्यागी नहीं प्रतीक्षा कुकरेती है. स्टिंग ऑपरेशन में जिन सात रिपोर्टर्स का नाम लिया गया था उसमे एक लड़की प्रतीक्षा कुकरेती भी थी.  

स्टिंग ऑपरेशन दिखाने के अगले दिन मैंने निशांत चुतुर्वेदी से फ़ोन पर बात किया और उन्हें बताया कि कैसे उनके टीम ने मुझ पर भी स्टिंग करने की कोशिश की थी और इसमें नाकाम रहे थे लेकिन आपके चैनल ने सिर्फ उन कम्पनियों को दिखाया जो गैरक़ानूनी काम करने को तैयार थीं. निशांत जी ने मुझे सलाह दी कि इस मामले में मुझे विनोद कापड़ी से ही बात करनी चाहिए.

मैंने विनोद कापड़ी जी को फ़ोन करके बताया कि कैसे उनकी टीम ने मुझे स्टिंग में फंसाने की कोशिश की और नाकाम रहे थे. लेकिन आप लोगों ने सिर्फ गैर-कानूनी काम करने वाले कम्पनियों के नाम को बताया तो हमारी CNX MEDIA जिसने आपकी टीम के किसी भी गैरकानूनी काम को करने से मना किया था तो उसको क्यों नहीं दिखाया. विनोद जी ने मुझे बताया कि आपको ग़लतफ़हमी हुई है, हमने आप पर कोई स्टिंग ऑपरेशन नहीं किया है.

लेकिन विनोद जी कि ये बात गलत है क्योंकि जो लड़की मुझसे सुगंधा त्यागी बनकर मिलने आयी थी GIP मॉल में वो लड़की प्रतीक्षा कुकरेती है और वो ऑपरेशन प्राइम मिनिस्टर में शामिल रिपोर्टर्स में से एक थी. वो मुझसे मिलने आयी थी इस बात को साबित करने के लिए GIP मॉल के CCD में लगे CCTV फुटेज लगभग 2-4 PM को देखा जाये तो ये बिकुल सच साबित होगी.

यशवंत जी, उम्मीद करता हूं कि आपरेशन प्राइम मिनिस्टर का पूरा सच आप दुनिया को बताएंगे. स्टिंग आपरेशन आप दिखाइए, गलत लोगों को बेनकाब करिए, ये चलता है. लेकिन आप जब आधा अधूरा सच दिखाते हैं तो समझ में आता है कि आप कोई स्कोर सेटल करना चाहते हैं, आप किसी एजेंडे के तहत आपरेशन कर दिखा रहे हैं. आपरेशन प्राइम मिनिस्टर को सच्ची पत्रकारिता तब माना जा सकता था जब उन कंपनियों व उनके लोगों का स्टिंग दिखाया गया होता जिन्होंने गलत काम करने से मना कर दिया था. 

भावेश झा

भावेश झा

CNX Media Pvt. Ltd.
Web: www.cnxmedia.in
[email protected]


नीचे ये वो पत्र है जो सुगंध त्यागी बनकर आई रिपोर्टर ने भावेश झा को लिखा था…

——— Forwarded message ———-
From: sugandha tyagi ([email protected])
Date: Wed, Feb 12, 2014 at 6:55 PM
Subject: Re: Test mail
To: Bhawesh Jha ([email protected])

Hi,

According to our telephonic conversation I am sending you a mail as asked by you, carrying a request for the opinion poll.

I am working for the election specialist and looking forward for a opinion poll to be done by you for some political parties. Regarding this I want to see you for a detailed discussion.

Looking forward for a speedy revert from you.

Regards

Sugandha Tyagi

Operations Head


मूल खबर:

विनोद कापड़ी और न्यूज एक्सप्रेस ने पैसे लेकर राजनीतिक भविष्यवाणी करने वालों की पोल खोल दी

xxx

मोदी की जय जय करने वाली अमेरिकन सर्वे एजेंसी प्‍यू रिसर्च सेंटर भी बेनकाब

xxx

न्यूज एक्सप्रेस के जोरदार स्टिंग पर बाकी मीडिया चुप्पी क्यों साध गया?

xxx

न्यूज एक्सप्रेस का स्टिंग और 'एडिटर ऐट लार्ज' का जिक्र

xxx

ओपिनियन पोल का पोल-खोल कार्यक्रम

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...