Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ऑस्कर फर्नान्डीज़ ने किया मासिक पत्रिका ‘अपना देश समाचार’ का विमोचन

नईदिल्ली, 19 जनवरी, 2014, कर्नाटक के करीब बारह हजार गांवों में सरकार और ग्रामवासियों के बीच सेतु का काम करते हुए विकास का नया अध्याय लिखने वाले स्वैच्छिक संगठन ‘अपना देश’ द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘अपना देश समाचार’ का आज यहां विमोचन हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नान्डीज़ ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा सरकार के भरोसे बैठे रहने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए लोगों को कुछ समस्याओं के समाधान हेतु स्वयं आगे आकर प्रयास करने होंगे। अपना देश अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस के संस्थापक एवं कर्नाटक के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भरतलाल मीणा ने सरकार और लोगों के बीच सहभागिता का जो प्रशंसनीय प्रयास आरंभ किया है उसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक, डॉ. श्याम सिंह शशि, राज्य सभा सांसद मोहम्मद अदीब, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव गोपाल रेड्डी के अलावा ‘अपना देश’ के संस्थापक भरतलाल मीणा भी उपस्थित थे।

लोगों को सम्बोधित करते हुए आस्कर फर्नांडेज। भरतलाल मीणा (एकदम बायें), मोहम्मद अदीब आदि

श्री फर्नान्डीज़ ने आगे कहा कि‘अपना देश’ ने हिन्दी, अंग्र्रेजी और कन्नड में एक साथ पत्रिका प्रकाशित कर जो तीन कदम एक साथ बढ़ाये हैं वे एक शुभ संकेत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद परम्परागत ज्ञान को संरक्षित एवं प्रचारित करने की अति आवश्यकता है। ‘अपना देश’ के संस्थापक भरतलाल मीणा ने कहा कि उनके कार्यकर्ता तो सिर्फ उत्प्रेरक हैं, विकास का काम गांव के लोग स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं ईमानदारी से यदि प्रयास किये जाते हैं तो उनका समाज पर अच्छा असर होता ही है। उन्होंने बताया कि बैंगलोर आकाशवाणी पर‘सलाम अपना देष’नाम से जो साप्ताहिक प्रोग्राम शुरू हुआ है उस ने लोगों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से जुडने के लिए प्रेरित किया है। डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि आज की पत्रकारिता में रचनात्मक गतिविधियों के समाचार बहुत कम होते हैं। इस कमी को‘अपना देश समाचार’पूरा करेगा, ऐसी उम्मीद है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से उन्होंने अपील की कि अपने हस्ताक्षर अपनी मातृ भाषा में ही करें और अपने बच्चों पर अंग्रेजी संस्कार थोपने का प्रयास न करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद अदीब ने कहा कि सरकारों में परिवर्तन होते रहते हैं लेकिन जो सबसे जरूरी काम है वह है मानसिकता परिवर्तन का। उन्होंने कहा कि मानसिकता परिवर्तन का जो काम‘अपना देश’ ने किया है उसे पूरे देष में फैलाया जाए। डॉ. श्याम सिंह शशि ने छोटे समाचार पत्रों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे अखबार समाज परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रचनात्मक कार्यो में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाये जाने पर भी जोर दिया।

बसवराज, सचिव, संपर्क: 09448957666

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...