Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

कस्तूरी टीवी के रिपोर्टर नवीन सूरिन्जे को जबरिया फंसाया कर्नाटक पुलिस ने

मंगलोर में कस्तूरी टीवी के रिपोर्टर नवीन सूरिन्जे की गिरफ्तारी पर दक्षिण भारत के लगभग सभी पत्रकार संगठन एकजुट होने लगे हैं। नवीन को 28 जुलाई को शहर में हुई एक बर्थ डे पार्टी में लडकियों पर हमला करने वाले हमलावरों के साथ ही 7 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया है। 

मंगलोर में कस्तूरी टीवी के रिपोर्टर नवीन सूरिन्जे की गिरफ्तारी पर दक्षिण भारत के लगभग सभी पत्रकार संगठन एकजुट होने लगे हैं। नवीन को 28 जुलाई को शहर में हुई एक बर्थ डे पार्टी में लडकियों पर हमला करने वाले हमलावरों के साथ ही 7 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया है। 

दिलचस्प बात ये है कि नवीन को साढ़े तीन महीने बाद उसी मामले में 44वां आरोपी बनाया गया है जिसके बाकी 43 आरोपियों की पहचान उसी टेलीविजन फूटेज से की गयी है जिसे नवीन ने अपने कैमरामैन के साथ मिल कर रिकॉर्ड किया था। मंगलोर, बंगलौर और कर्णाटक के कई शहरों में पुलिस की इस उटपटांग कार्रवाई की तीखी आलोचना हो रही है। जांच में ये भी पता चला है कि नवीन को जुलाई में लड़कियों पर हो रहे हमले की सूचना उपद्रवियों में से किसी ने नहीं दी थी। इसका मतलब ये हुआ कि दंगाइयों से सांठ-गांठ का आरोप पूरी तरह निराधार है।

उधर नवीन की जमानत याचिका पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है क्योंकि 13 नवम्बर को मंगलोर की निचली अदालत ने सुनवाई टल गयी। नवीन के समर्थकों का कहना है कि कर्नाटक की भाजपा सरकार अपने समर्थक उत्पातियों की गिरफ्तारी से बौखला गयी है और बदला लेने के लिए खबर दिखाने वाले पत्रकार को ही फंसा रही है।

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...