Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जल्द लांच होगा पी7 का पंजाबी चैनल, भर्तियां शुरू, मुकेश कपिल का इस्तीफा

पर्ल्स ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन लिमिटेड (पीबीसीएल) की तरफ से पी7 न्यूज़ चैनल की लांचिंग के तीन साल बाद अब जल्द ही एक रीजनल चैनल लांच करने की तैयारी की जा रही है. चैनल पंजाबी भाषा में होगा और इसका कार्यालय भी नोएडा के सेक्टर- 57 में पी7 न्यूज के साथ ही होगा. पी7 न्यूज़ चैनल के प्रोग्रामिंग हेड शरद दत्त को ही फिलहाल पंजाबी चैनल की जिम्मेदारी दी गई है. पंजाबी चैनल में भर्तियों का काम शरद दत्त ही देख रहे हैं और उनकी प्रोग्रामिंग टीम इसकी मुख्य कर्ताधर्ता बताई जा रही है.

दरअसल पी7 न्यूज में शऱद दत्त भले ही प्रोग्रामिंग हेड हों, लेकिन उनको अलग टीम मिली हुई है और वो सीधे न्यूज़ डायरेक्टर केसर सिंह को रिपोर्ट करते हैं. केसर सिंह और शरद दत्त दोनों दूरदर्शन के दौर से साथ हैं. शऱद दत्त दूरदर्शन में वरिष्ठ अधिकारी थे और केसर सिंह दूरदर्शन के लिए प्रोग्राम तैयार किया करते थे. इसीलिए जब केसर सिंह को पी7 में मौका मिला तो, रिटायरमेंट के बाद शरद दत्त भी उनके साथ आ गए. फिलहाल पंजाबी चैनल में चार घंटे न्यूज और चार घंटे प्रोग्रामिंग का शिड्यूल तैयार किया गया है और इस 28 मार्च के आसपास चैनल लांच करने की तैयारी की जा रही है.

आजकल भर्तियों का दौर चल रहा है.  जिनको पंजाबी लिखना और बोलना आता है, उनको चैनल में नौकरी देने में वरीयता दी जा रही है. पी7 न्यूज से भी पंजाबी जानने वाले कई लोगों को पंजाबी चैनल में शिफ्ट किया जा रहा है, हालांकि अधिकांश लोग वहां जाने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं. पंजाबी चैनल में शिफ्ट किए जाने से नाराज एंकर मुकेश कपिल छोड़कर कही और चले गए हैं. मुकेश, पी7 की लांचिंग से पहले पुराने चैनल पीबीसी के ज़माने से साथ थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...