Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार-2013 युवा आलोचक-संपादक पल्लव को

चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ साहित्य जगत के लिए खुशी का अवसर है कि प्रयास संस्थान, चूरू की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार वर्ष 2013 के लिए हमारे जिले के युवा आलोचक पल्लव को दिया जाएगा। आधार प्रकाशन, पंचकूला से वर्ष 2011 में प्रकाशित उनकी आलोचना पुस्तक कहानी का लोकतंत्र के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। इससे नगर के साहित्यिक अभिरुचि संपन्न मित्रों में हर्ष है।

चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ साहित्य जगत के लिए खुशी का अवसर है कि प्रयास संस्थान, चूरू की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार वर्ष 2013 के लिए हमारे जिले के युवा आलोचक पल्लव को दिया जाएगा। आधार प्रकाशन, पंचकूला से वर्ष 2011 में प्रकाशित उनकी आलोचना पुस्तक कहानी का लोकतंत्र के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। इससे नगर के साहित्यिक अभिरुचि संपन्न मित्रों में हर्ष है।

प्रयास संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार राजस्थान के हिंदी लेखक की उल्लेखनीय कृति पर प्रदान किया जाता है। पल्लव हिंदी के उदीयमान रचनाकार हैं जिनकी कहानी का लोकतंत्र के अलावा मीरां एक पुनर्मूल्यांकन,  लेखकों का संसार पुस्तकें भी खासी चर्चित रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में प्राध्यापक पल्लव हिंदी साहित्यिक पत्रिका बनास जन का संपादन भी कर रहे हैं। पल्लव को इससे पूर्व भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता का युवा पुरस्कार, संबोधन कांकरोली का आचार्य निरजंननाथ प्रथम कृति पुरस्कार तथा श्री भारतेंदु समिति कोटा का कथा संवाद सम्मान भी मिल चुके हैं। उनकी पुस्तक कहानी का लोकतंत्र को हिन्दी युवा आलोचना में एक गंभीर शुरुआत की तरह रेखांकित किया गया है और हिन्दी कथा आलोचना में इसकी विशेष चर्चा प्रकाशन के साथ से ही शुरू हो गई थी।

संस्थान सचिव कमल शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रयास संस्थान की ओर से सितंबर में जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित समारोह में  5100 रुपये नगद, शॉल, श्रीफल अर मानपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यह पुरस्कार अब तक 2008 में सितम्बर की रात के लिए जोधपुर के डॉ.सत्यनारायण, 2009 में कठपुतलियां के लिए मनीषा कुलश्रेष्ठ, 2010 में जगह जैसी जगह के लिए हेमंत शेष, 2011 में खेत तथा अन्य कहानियां के लिए रत्नकुमार सांभरिया तथा 2012 में जिजीविषा और अन्य कहानियां के लिए कमर मेवाड़ी को प्रदान किया जा चुका है।

डॉ. कनक जैन

संभावना संस्थान,

चित्तौड़गढ़

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...