Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बयान के लिए माफी मांगें शिंदे, महाराष्ट्र के पत्रकारों ने जताया विरोध

सुशील कुमार शिंदे ने रविवार को सोलापुर में युवक कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कुचल डालने की बात कही थी। इसका समूचे महाराष्ट्र मे जोरशोर से विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र के सोलह पत्रकार संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रही संस्था 'पत्रकार हमला विरोधी कृती समिती' के अध्यक्ष एसएम देशमुख ने कल रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ती में सुशील कुमार शिंदे के बयान का विरोध करते हुऐ उन्हें पत्रकारों से माफी मांगने के लिए कहा। देशमुख ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे देश के गृहमंत्री हैं और उन्हे बोलते समय अपनी पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

इस बीच आज महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में पत्रकारों ने सुशील कुमार शिंदे के बयान के विरोध में प्रदर्शन किये। नगर और सातारा में पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दे कर अपना विरोध प्रकट किया। सातारा में कांग्रेस के कार्यालय के सामने ही पत्रकारों ने नारेबाजी की। बीड और अन्य शहरों से भी पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन की खबर है।

कुछ दिन पहले ही औरंगाबाद के सांसद चंद्रकांत खरे ने पत्रकारों को धमकी देते हुए कहा था कि 'चुनाव के बाद तुम्हे देख लुंगा।' अब सुशीलकुमार शिदे ने धमकी दी है। महाराष्ट्र में पहले ही पत्रकोरों के उपर बढ़ते हमलों से पत्रकारिता एक जोखिम भरा काम हो गया है। अब तो राजनेता भी पत्रकारों को धमकियां देने लगे हैं। इससे महाराष्ट्र के पत्रकारिता जगत मे काफी गुस्सा है।

Patrakar halla virodhi kruti samiti mumbai <[email protected]>

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...