Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को राज्य का दर्जा देने हेतु दायर पीआईएल ख़ारिज की

लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर तथा अधिवक्ता प्रतिमा पाण्डेय द्वारा दिल्ली तथा पुदुचेरी को राज्य का दर्जा दिए जाने हेतु अनुच्छेद 32 के अंतर्गत दायर पीआईएल सुप्रीम कोर्ट ने आज ख़ारिज कर दी।

लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर तथा अधिवक्ता प्रतिमा पाण्डेय द्वारा दिल्ली तथा पुदुचेरी को राज्य का दर्जा दिए जाने हेतु अनुच्छेद 32 के अंतर्गत दायर पीआईएल सुप्रीम कोर्ट ने आज ख़ारिज कर दी।

याचिगण के अधिवक्ता अशोक पाण्डेय की बहस सुनने के बाद चीफ जस्टिस पी. सथाशिवम, जस्टिस रंजन गोगोई तथा जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने कहा कि यदि यह मामला किसी दिल्लीवासी द्वारा लाया जाता है तो कोर्ट इसे सुन सकता है।

याचिका में कहा गया था कि भारत का संविधान मात्र राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों की बात करता है। इनके विपरीत संविधान के अनुच्छेद 239ए, 239एए तथा 239एबी ऐसे प्रावधान हैं जो दिल्ली और पुदुचेरी को वस्तुतः राज्य का स्वरुप प्रदान करते हैं। इन केंद्रशासित प्रदेशों के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल तथा विधान सभा की व्यवस्था की गयी है, लेकिन राज्यों के विपरीत इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है पर वे उपराज्यपाल को सहायता और सलाह देते हैं।

इससे एक विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न हुई है जो इन्हें व्यवहार में राज्य और कानूनन केंद्रशासित प्रदेश बना देती हैं। केशवानंद भारती केस (1973) तथा कुलदीप नायर केस (2006) में स्थापित संविधान के संघवाद के मौलिक ढाँचे के सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए याचीगण ने संविधान के अनुच्छेद 239ए, 239एए तथा 239एबी को रद्द किये जाने तथा दिल्ली एवं पुदुचेरी को राज्य सूची में रखे जाने का निवेदन किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...